भज्जी को वापसी की उम्मीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वन-डे के लिए टीम इंडिया में वापसी नहीं होने के ठीक बाद एक प्रथम श्रेणी मैच में अंपायर के साथ उलझने को लेकर सुर्खियों में आए ऑफ स्पिनर हरभन सिंह ने उम्मीद जताई है कि वह राष्ट्रीय टीम में अपने खोए स्थान को फिर से हासिल कर लेंगे। हरभजन ने कहा, ‘वह टीम में नहीं चुने जाने से बहुत निराश नहीं हैं। मैं मायूस बिल्कुल भी नहीं हूं। अभी भी मैं क्रिकेट खेल रहा हूं और फिर से टीम में आ जाऊंगा।’ हरभजन यहां रणजी मुकाबले में झारखंड के खिलाफ पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं।