{"_id":"2751fc26-7600-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"happy-with-the-way-i-am-going-says-ambati-rayudu","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाईयों की धुनाई कर गदगद हैं रायडू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाईयों की धुनाई कर गदगद हैं रायडू
चेन्नई/एजेंसी
Updated Thu, 14 Feb 2013 12:27 AM IST
विज्ञापन
भारत की टेस्ट टीम में जगह नहीं बना पाने के बावजूद बल्लेबाज अंबाती रायडू ऑस्ट्रेलियन टीम के खिलाफ अभ्यास मैच में किए गए प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के लिए रायडू ने 87 रन की शानदार पारी खेली। रायडू ने कहा, ‘मैं जिस तरह बल्लेबाजी कर रहा हूं उससे काफी खुश हूं। मुझे जो भी मैच खेलने का मौका मिलेगा, मेरी नजर उसमें अच्छा प्रदर्शन करने पर है।’
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई पेसर पीटर सिडल और जेम्स पैटिनसन जैसे गेंदबाजों के खिलाफ अपनी रणनीति के बारे में रायडू ने कहा, ‘मैं सिर्फ गेंद पर नजर रख रहा था और विकेट पर समय बिताना चाहता था। मैंने अपनी बल्लेबाजी पर काफी काम किया है।’
विज्ञापन