नरवाना में हैंडबाल एकेडमी स्थापित होगी: हुड्डा
वहीं प्रदेश के हैंडबाल के अन्य खिलाड़ी भी इस एकेडमी में खेल की आधुनिक विधाएं सीख सकेंगे। हुड्डा ने कहा कि जींद के विकास के लिए उन्होंने एक नक्शा तैयार किया है, जिसके तहत सभी घोषित योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा तथा सभी परियोजनाओं में प्रगति की नियमित रूप से देखरेख की जाएगी। जींद शहर में बरसाती पानी के निकासी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।