{"_id":"5dd191cd8ebc3e54b5469a28","slug":"gurbaz-guides-afghanistan-to-series-win-over-west-indies-by-2-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज को हराकर अफगानिस्तान ने 2-1 से जीती टी-20 सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज को हराकर अफगानिस्तान ने 2-1 से जीती टी-20 सीरीज
Mon, 18 Nov 2019 06:48 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 18 Nov 2019 06:48 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम विंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
रहमानुल्लाह गुरबेज (79) की दमदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने तीसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 29 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
लखनऊ के अलट विहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेले गए तीसरे व निर्णायक टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जवाब में विंडीज की टीम सात विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी और मैच हार गई। बता दें कि पहला मैच विंडीज ने 30 रन से, जबकि दूसरा अफगानिस्तान ने 41 रन से जीता था।
विज्ञापन
इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रहमानुल्लाह गुरबेज ने 52 गेंदों में छह चौके और पांच छक्के की मदद से 79 रन की शानदार पारी खेली, जबकि करीम जनत को मैन ऑफ सीरीज से नवाजा गया। वहीं, विंडीज की तरफ से शाई होप ने 52 रन बनाए।
विज्ञापन
