फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs RCB: Will Jacks hit fifth fastest ipl century, Kohli completed 500 runs for the 7th time ipl 2024

GT vs RCB: 41 गेंदों में शतक, पांच चौकों और 10 छक्कों से बनाए 80 रन, अहमदाबाद में आया विल जैक्स का तूफान

Sun, 28 Apr 2024 08:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 28 Apr 2024 08:51 PM IST
सार

आरसीबी की तरफ से इस मैच में विल जैक्स ने भी विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 41 गेंदों में शतक लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है। इस दौरान उन्होंने 243.90 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और 10 छक्के लगाए।

विज्ञापन
GT vs RCB: Will Jacks hit fifth fastest ipl century, Kohli completed 500 runs for the 7th time ipl 2024
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपीएल 2024 का 45वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम रहा। एक तरफ किंग कोहली ने चौके-छक्कों की बरसात की तो दूसरी तरफ विल जैक्स ने बाउंड्रीज की झड़ी लगाई। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में दोनों बल्लेबाजों ने विस्फोटक प्रदर्शन किया और तमाम रिकॉर्ड्स बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 200 रनों का स्कोर तैयार किया। इस आईपीएल में पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस का यह सबसे बड़ा स्कोर था। जवाब में आरसीबी ने विराट कोहली और विल जैक्स की विस्फोटक साझेदारी की बदौलत गुजरात को नौ विकेट से हरा दिया। आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। दिलचस्प बात यह है कि टीम को यह कामयाबी 24 गेंदों के शेष रहते मिली। 
विज्ञापन


आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सफलतापूर्वक लक्ष्य हासिल किया
स्कोर विरोधी टीम साल
204 पंजाब किंग्स 2010
201 गुजरात टाइटंस 2024
192 राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स 2016
187 सनराइजर्स हैदराबाद 2023

200+ लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक गेंदों के शेष रहते दर्ज की जीत
टीम विरोधी टीम गेंद साल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात टाइटंस 24 2024
मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 21 2023
दिल्ली कैपिटल्स गुजरात लायंस 15 2017
मुंबई इंडियंस सनराइजर्स हैदराबाद 12 2023

पांचवें सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने जैक्स
आरसीबी की तरफ से इस मैच में विल जैक्स ने भी विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 41 गेंदों में शतक लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है। इस दौरान उन्होंने 243.90 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और 10 छक्के लगाए। उनकी इसी पारी की बदौलत आरसीबी ने 16 ओवर में एक विकेट गंवाकर 206 रन बनाए और नौ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिलचस्प बात यह है कि जैक्स आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए। इस लिस्ट में शीर्ष पर क्रिस गेल का नाम दर्ज है जिन्होंने महज 30 गेंदों में शतक लगाया था। जैक्स केवल 10 गेंदों में 50 से 100 रनों के स्कोर तक पहुंच गए। इसी के साथ उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिग्गज खिलाड़ी ने 50 से 100 रनों के स्कोर तक पहुंचने के लिए सिर्फ 13 गेंदों का सामना किया था।
विज्ञापन


आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी बॉल्स विरोधी टीम साल
क्रिस गेल 30 पुणे वॉरियर्स 2013
यूसुफ पठान 37 मुंबई इंडियंस 2010
डेविड मिलर 38 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2013
ट्रेविस हेड 39 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2024
विल जैक्स 41 गुजरात टाइटंस 2024

कोहली-जैक्स के बीच हुई सबसे बड़ी साझेदारी
201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने अपना पहला विकेट 40 रन के स्कोर पर खो दिया था। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विल जैक्स ने विराट कोहली के साथ मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 133 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। गुजरात टाइटंस के खिलाफ यह आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले संजू सैमसन और रियान पराग के बीच हाल ही में 130 रनों की साझेदारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट-जैक्स के बीच हुई सबसे बड़ी साझेदारी
खिलाड़ी साझेदारी साल
विराट कोहली-विल जैक्स 133 रन* 2024
संजू सैमसन-रियान पराग 130 रन 2024
विराट कोहली-फाफ डुप्लेसिस 115 रन 2022
ऋषभ पंत-अक्षर पटेल 113 रन 2024

विराट कोहली ने लगाया अर्धशतक
आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में नजर आए।  उन्होंने 32 गेंदों में इस सीजन का चौथा अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों में 70 रनों की नाबाद पारी खेली। गुजरात के खिलाफ किंग कोहली ने 159.09 के स्ट्राइक रेट से छह चौके और तीन छक्के लगाए। इसी के साथ आईपीएल 2024 में विराट कोहली के 500 रन पूरे हो गए। दिलचस्प बात यह है कि 35 वर्षीय खिलाड़ी ने इसी के साथ इस सीजन में 500 रन भी पूरे कर लिए। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 500 से ज्यादा रन बनाने वाले वह डेविड वॉर्नर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए। दोनों ने सात-सात बार यह कारनामा किया है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा 500+ रन वाले सीजन
खिलाड़ी 500+ रन
डेविड वार्नर 7
विराट कोहली 7
शिखर धवन 5
केएल राहुल 5

लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक 50+ स्कोर
खिलाड़ी 50+ स्कोर
डेविड वार्नर 35
विराट कोहली 24
शिखर धवन 23
केएल राहुल 22
गौतम गंभीर 20

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed