{"_id":"64479e5efde2d9a37c0c3eab","slug":"gt-vs-mi-ipl-2023-35th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2023-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs MI Playing 11: मुंबई पर गुजरात को पहली जीत की तलाश, अर्जुन को फिर मिलेगा मौका? देखें संभावित प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs MI Playing 11: मुंबई पर गुजरात को पहली जीत की तलाश, अर्जुन को फिर मिलेगा मौका? देखें संभावित प्लेइंग-11
Tue, 25 Apr 2023 03:07 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 25 Apr 2023 03:07 PM IST
सार
GT vs MI Playing 11 Prediction Today Match : इस सीजन में गुजरात की इस बात के लिए आलोचना हो रही है कि वह लक्ष्य का बचाव नहीं कर पा रही है। हालांकि, पिछले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मोहित शर्मा के शानदार ओवर से उसने सात रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की तीन मैचों से चल रहे जीत के सिलसिले को पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने रोक दिया था। मंगलवार (25 अप्रैल) को मुंबई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस से उसके घरेलू मैदान में भिड़ना है। दोनों टीमें पिछले सत्र में एक बार भिड़ी थी जिसमें मुंबई इंडियंस ने पांच रन से जीत हासिल की थी। गुजरात को मुंबई के खिलाफ पहली जीत हासिल करने का मौका है। गुजरात के बल्लेबाजों पर बड़ा दारोमदार रहेगा।
इस सीजन में गुजरात की इस बात के लिए आलोचना हो रही है कि वह लक्ष्य का बचाव नहीं कर पा रही है। हालांकि, पिछले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मोहित शर्मा के शानदार ओवर से उसने सात रन से जीत हासिल की। मोहित ने अपनी विविधता पूर्ण गेंदबाजी की मदद से अंतिम ओवर में 12 रन का बचाव किया और मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता था।

गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
गेंदबाजी में हार्दिक का नहीं दिखा कमाल
गुजरात एक समय मुश्किल में थी जब लखनऊ ने 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवरों में एक विकेट पर 105 रन बना लिए थे लेकिन मोहित की अगुवाई में गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। गुजरात के तेज गेंदबाजी आक्रमण में मोहम्मद शमी के प्रदर्शन में भी निरंतरता है। कप्तान हार्दिक जरूर गेंद से कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं, अभी तक एक विकेट ही लिया है लेकिन स्पिन विभाग में राशिद खान हमवतन अफगानी नूर अहमद और जयंत ने लखनऊ के खिलाफ दबाव में अच्छा किया। जयंत ने अपने अंतिम दो ओवरों में केवल सात रन दिए तो नूर अहमद ने अपने अंतिम दो ओवरों में पांच रन देकर दो विकेट लिए।
गुजरात की बल्लेबाजी में भी दिक्कत
गुजरात के बल्लेबाज मध्य ओवरों में बेहतर नहीं कर पा रहे हैं। शीर्ष पर ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल तो अच्छी पारियां खेल रहे हैं। लखनऊ के खिलाफ हार्दिक ने 66 रन की पारी खेली, बावजूद इसके गुजरात की टीम 10-15 रन उम्मीद से कम ही बना पाई थी। टीम को अपने आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर को ऊपरी क्रम में लाकर ज्यादा ओवर खेलने का मौका देना चाहिए।

मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के लिए गेंदबाजी कमजोर कड़ी
दूसरी ओर, इस सीजन में मुंबई ने पहले मैच में हार से शुरुआत की थी और उसके बाद टीम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अंतिम ओवरों की गेंदबाजी उसके लिए अभी भी चिंता का सबब है। पंजाब के खिलाफ मैच में उसके गेंदबाजों ने अंतिम पांच ओवरों में 96 रन लुटा दिए और पंजाब को 8 विकेट पर 214 रन बनाने का अवसर दे दिया।
जेसन बेहरेनडॉर्फ, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरन ग्रीन और जोफरा आर्चर सभी ने अपने चार ओवरों के कोटे में 40 से अधिक रन दिए। स्पिन विभाग जरूर अच्छा कर रहा है, जहां अनुभवी पीयूष चावला के अलावा ऋतिक शौकीन हैं। पीयूष ने तो दो विकेट भी लिए। अर्जुन पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। इसके बावजूद रोहित शर्मा उन्हें गुजरात के खिलाफ मौका देंगे।

सूर्यकुमार की फॉर्म वापसी से राहत
मुंबई की बल्लेबाजी में शीर्ष और मध्यक्रम अच्छा कर रहा है। ज्यादातर अवसरों पर कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन अच्छी शुरुआत दे रहे हैं। सूर्यकुमार यादव की फॉर्म वापसी मुंबई के लिए बड़ा सकारात्मक रहा है। इसके अलावा विदेशी क्रिकेटरों में कैमरन ग्रीन और टिम डेविड भी अच्छा योगदान दे रहे हैं। पंजाब के खिलाफ ग्रीन और सूर्यकुमार ने 36 गेंदों पर 75 रन की साझेदारी की। हालांकि, उसके बाद पंजाब के गेंदबाज अर्शदीप ने अपने दो ओवरों में कमाल दिखा दिया था। मुंबई के लिए चीजें आसान नहीं है क्योंकि गुजरात की गेंदबाजी भी काफी मजबूत है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, मोहित शर्मा।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।