{"_id":"64325447a240c3e9f00f0ded","slug":"gt-vs-kkr-ipl-2023-13th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2023-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs KKR Playing-11: गुजरात के बल्लेबाजों की टक्कर कोलकाता के मिस्ट्री स्पिनर्स से, ये हो सकती है प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs KKR Playing-11: गुजरात के बल्लेबाजों की टक्कर कोलकाता के मिस्ट्री स्पिनर्स से, ये हो सकती है प्लेइंग-11
Sun, 09 Apr 2023 11:29 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:29 AM IST
सार
Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Playing 11 Prediction : राहुल तेवतिया बड़े हिट लगाने में माहिर हैं तो राशिद खान भी बल्लेबाजी में अच्छा दखल रखते हैं। उस पर डेविड मिलर भी टीम के साथ जुड़ चुके हैं, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 16 गेंदों पर 31 रन बनाए थे।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गत चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम रविवार को जब कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ उतरेगी तो उसकी निगाह लगातार तीसरी जीत पर होगी। उधर कोलकाता यह साबित करना चाहेगी कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उसकी जीत कोई तुक्का नहीं थी। यह मुकाबला गुजरात के इनफॉर्म बल्लेबाजों और कोलकाता इनफॉर्म मिस्ट्री स्पिनर्स के बीच होगी।
यह देखना दिलचस्प होगा कि ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, विजय शंकर और राहुल तेवतिया से सजी गुजरात की टीम कोलकाता के वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और सुयश शर्मा का सामना कैसे करते हैं।

गुजरात की टीम फॉर्म में
गुजरात के लिए बात सिर्फ घरेलू लाभ की ही नहीं टीम भी काफी मजबूत नजर आती है और अपने पिछले दो मैचों में उसने अपने प्रदर्शन से यह साबित भी किया है। पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ पांच विकेट की जीत में युवा शुभमन गिल ने 36 गेंदों पर 63 रन बनाए थे। दिल्ली के खिलाफ साई सुदर्शन ने 48 गेंदों पर 62 रन बनाए थे।
गेंदबाजी विभाग में गुजरात के पास मोहम्मद शमी, कप्तान हार्दिक पांड्या, अल्जारी जोसफ और अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान हैं। कोलकाता के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होने जा रहा है। 23 साल के शुभमन गिल इस साल बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने तीनों प्रारूपों में शतकीय पारियां खेली हैं।

ये खिलाड़ी हो सकते हैं एक्स-फैक्टर
गिल के साथ सलामी जोड़ीदार ऋद्धिमान साहा हैं, जो किसी भी विपक्षी टीम के खिलाफ टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं। सुदर्शन ने अभी तक प्रथम श्रेणी में सात मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने दो शतक लगाए हैं और तमिलनाडु की ओर से उनका सर्वाधिक स्कोर 179 रन का है। आईपीएल उनके लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच बन गया है।
राहुल तेवतिया बड़े हिट लगाने में माहिर हैं तो राशिद खान भी बल्लेबाजी में अच्छा दखल रखते हैं। उस पर डेविड मिलर भी टीम के साथ जुड़ चुके हैं, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 16 गेंदों पर 31 रन बनाए थे।

जेसन के आने से कोलकाता की बल्लेबाजी को बल
दूसरी ओर कोलकाता ने नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट और बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के हटने के बाद जेसन रॉय को शामिल कर अपनी बल्लेबाजी को मजबूत किया है। अब देखना यह है कि टीम इंग्लैंड के जेसन राॅय को कैसे ओपनिंग पर फिट करती है, जबकि अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज शीर्ष पर अच्छा कर रहे हैं।
गुरबाज ने आरसीबी के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। आरसीबी के खिलाफ 81 रन की जीत में शार्दुल ठाकुर ने अर्धशतक लगाया। वरुण चक्रवर्ती ने 15 रन देकर चार और दिल्ली के 19 साल के सुयश ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए थे। पिछले मैच के प्रदर्शन के बाद कप्तान नीतीश राणा का भी मनोबल बढ़ा होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
गुजरत टाइटंस: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर यश दयाल की जगह बल्लेबाजी के लिए विजय शंकर आ सकते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स: वेंकटेश अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मनदीप सिंह/एन जगदीशन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर वेंकटेश अय्यर या मनदीप सिंह की जगह सुयश शर्मा गेंदबाजी के लिए आ सकते हैं।