{"_id":"5d56c0d08ebc3e89dd1faa06","slug":"grant-flower-says-lack-of-freedom-security-aspect-most-frustrating-thing-about-living-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कोच ने खोली पाकिस्तान की पोल, बताया क्यों दिन ब दिन घटिया होती जा रही है टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व कोच ने खोली पाकिस्तान की पोल, बताया क्यों दिन ब दिन घटिया होती जा रही है टीम
Fri, 16 Aug 2019 08:12 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 16 Aug 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच रहे ग्रांट फ्लावर ने आतंकग्रस्त इस देश में रहने के अपने कड़वे अनुभवों को साझा किया है। ग्रांट फ्लावर ने बताया कि पाकिस्तान में रहने के दौरान उनके लिए आजादी की कमी और सुरक्षा का डर सबसे निराशाजनक बात थी।
विज्ञापन
साल 2014 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच बने जिम्बाब्वे के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज के करार को पीसीबी ने फिर से आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया। ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए साक्षात्कार में जब फ्लावर से पूछा गया कि पाकिस्तान में रहने के दौरान उनके लिए सबसे निराशाजनक बात क्या थी तो उन्होंने कहा, 'सुरक्षा का मामला और आजादी की कमी।'
विज्ञापन
पांच साल तक टीम के साथ जुड़े रहे इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि चैम्पियन्स ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ जीत दर्ज करना उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। ग्रांट फ्लावर से जब पूछा गया कि पाकिस्तान टीम का साथ छुटने के बाद उन्हें किस बात की कमी महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'कुछ पूर्व खिलाड़ियों के द्वारा पीठ के पीछे की जाने वाली शिकायत और टेलीविजन चैनलों पर होने वाली बहस जिसमें पत्रकारों के साथ पीसीबी की राजनीति भी होती है। जाहिर है मुझे इन चीजों की कमी महसूस नहीं होगी।' गौरतलब है कि पीसीबी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विश्व कप के लीग चरण से ही बाहर होने के बाद मिकी आर्थर सहित पूरे कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया था।