फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Good news for Nepal Cricket Team before T20 World Cup 2024, Sandeep Lamichhane acquitted in rape case

T20 WC: टी20 विश्व कप से पहले नेपाल के लिए अच्छी खबर, दुष्कर्म मामले में बरी हुए पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने

Wed, 15 May 2024 07:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 May 2024 07:25 PM IST
सार

टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में खेल चुके लेग स्पिनर संदीप लामिछाने दुष्कर्म मामले में निर्दोष करार दिए गए हैं और उन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया है।

विज्ञापन
Good news for Nepal Cricket Team before T20 World Cup 2024, Sandeep Lamichhane acquitted in rape case
संदीप लामिछाने - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आगामी टी20 विश्व कप की शुरुआत अगले महीने होने जा रही है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप में इस साल 20 टीमें खेलती दिखेंगी। नेपाल के लिए भी यह खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। इससे पहले नेपाल की टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में खेल चुके लेग स्पिनर संदीप लामिछाने दुष्कर्म मामले में निर्दोष करार दिए गए हैं और उन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया है।
विज्ञापन

टी20 विश्व कप के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे लामिछाने
अब लामिछाने आगामी टी20 विश्व कप के लिए नेपाल क्रिकेट टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। नेपाल के पाटन हाईकोर्ट ने बुधवार को लामिछाने पर लगे यौन शोषण के आरोप मामले में अपना अंतिम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि संदीप निर्दोष हैं। कोर्ट ने संदीप को मिले पिछले फैसले को पलट दिया। दरअसल, काठमांडू जिला अदालत ने संदीप को दुष्कर्म मामले में दोषी पाया था और उन्हें आठ साल जेल की सजा सुनाई थी। साथ ही पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। बीते वर्ष 13 दिसंबर को कोर्ट ने उन्हें जबरन दुष्कर्म का दोषी ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अदालत ने आठ साल जेल की सजा सुनाई थी, हाईकोर्ट ने फैसले को पलटा
जिला अदालत ने पिछले साल 13 दिसंबर को माना था कि क्रिकेटर संदीप ने पीड़ित की खराब आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जिला अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि पीड़िता और संदीप लामिछाने काठमांडू से नगरकोट गए और वापस काठमांडू आए और होटल के एक ही कमरे में रुके। पक्ष और विपक्ष के बयान, गवाहों के बयान और घटना का विवरण, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अदालत ने फैसला सुनाया कि संदीप ने पीड़िता के साथ इसी होटल के कमरे में दुष्कर्म किया। तब क्रिकेटर लामिछाने का वकील सरोजकृष्ण घिमिरे ने कहा कि जिला अदालत का फैसला संतोषजनक नहीं होने के कारण आगे के कानूनी उपायों के लिए उच्च न्यायालय जाएंगे। अब उच्च न्यायालय ने जिला अदालत के फैसले को पलटते हुए लामिछाने को निर्दोष करार दिया।
विज्ञापन

साल 2022 का है पूरा मामला
घटना में शामिल लड़की ने साल 2022 में छह सितंबर को मेट्रोपॉलिटन पुलिस सर्कल, गौशाला में 22 वर्षीय क्रिकेटर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उस समय लामिछाने कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो में थे। नेपाल पुलिस ने उन्हें पिछले साल छह अक्तूबर को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। आरोप पत्र के माध्यम से, जिला अटॉर्नी ने पीड़िता की कथित शारीरिक और मानसिक यातना के लिए लामिछाने से मुआवजे की मांग की थी। आरोप पत्र दाखिल होने के बाद लामिछाने का बैंक खाता और संपत्ति जब्त कर ली गई थी।

कप्तानी पद से हटाए गए थे संदीप लामिछाने
लड़की का आरोप था कि लामिछाने ने 2022 में उन्हें 21 अगस्त को काठमांडू और भक्तपुर के विभिन्न स्थानों पर घुमाया। इसके बाद काठमांडू के सिनामंगल के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस शिकायत के बाद लामिछाने को नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान पद से निलंबित कर दिया गया था। संदीप एक लेग स्पिनर हैं। 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। तब उस टूर्नामेंट में नेपाल की टीम आठवें स्थान पर रही थी।

इसके बाद 2018 में उन्हें आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट मिला। दिल्ली कैपिटल्स ने संदीप को नीलामी में खरीदा था। वह आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर बने थे। दिल्ली ने संदीप को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था। संदीप तब नेपाल क्रिकेट के पोस्टर ब्वॉय बन चुके थे।

संदीप लामिछाने का प्रदर्शन
संदीप इसके अलावा बिग बैश लीग में भी खेल चुके हैं। वह दुनियाभर की लीगों का अहम हिस्सा हैं। संदीप ने अब तक नेपाल के लिए 51 वनडे और 52 टी-20 खेले हैं। 51 वनडे में उनके नाम 112 विकेट और 52 टी-20 इंटरनेशनल में 98 विकेट हैं। इसके अलावा संदीप ने आईपीएल में नौ मैच खेले हैं और 13 विकेट चटकाए हैं। ओवरऑल संदीप ने दुनियाभर की लीगों को मिलाकर कुल 144 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 206 विकेट चटकाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में संदीप के नाम तीन विकेट और लिस्ट-ए में उनके नाम 158 विकेट हैं। वनडे में संदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर छह विकेट है। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में संदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नौ रन देकर पांच विकेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed