{"_id":"8430a2b2-6651-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"glenn-mcgrath-to-begin-new-innings-at-mrf-pace-foundation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेस फाउंडेशन से जुड़ने को तैयार मैक्ग्रा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पेस फाउंडेशन से जुड़ने को तैयार मैक्ग्रा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 25 Jan 2013 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा चेन्नई स्थिति एमआरएफ पेस फाउंडेशन में बतौर सहायक शुक्रवार तक जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
मैक्ग्रा ने ट्विटर के जरिये इसकी जानकारी देते हुए कहा, ‘एमआरएफ पेस फाउंडेशन से जुड़ने के लिए मैं घर से विदा हो चुका हूं। अपनी इस नई जिम्मेदारी को लेकर काफी उत्साहित हूं लेकिन अपने बच्चों की याद भी सताएगी। अभी तक चेन्नई नहीं पहुंचा हूं और सिंगापुर एयरपोर्ट पर अपने विमान की इंतजार में बैठा हूं।’
मैक्ग्रा हमवतन डेनिस लिली की जगह लेंगे जो 1987 में एकेडमी के गठन के बाद से ही जुड़े हुए हैं।