फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   glenn maxwell to miss match vs england after suffering concussion in golf accident aus vs eng world cup 2023

World Cup: ऑस्ट्रेलिया का यह दिग्गज विश्व कप के बीच हुआ हादसे का शिकार, इंग्लैंड के खिलाफ मैच से बाहर

Wed, 01 Nov 2023 05:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 01 Nov 2023 05:23 PM IST
सार

स्टार ऑलराउंडर मैक्सवेल पिछले साल भी चोटिल होने के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे। तब वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में चोटिल हो गए थे। पैर फिसलने के कारण उनका पैर टूट गया था। वह पांच महीने तक मैदान से दूर रहे थे।

विज्ञापन
glenn maxwell to miss match vs england after suffering concussion in golf accident aus vs eng world cup 2023
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है। लगातार दो हार के साथ शुरुआत करने वाली इस टीम ने जबरदस्त वापसी की और अगले चार मैच जीत लिए। वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। कंगारू टीम को अपना अगला मैच शनिवार (चार नवंबर) को खेलना है। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। शानदार फॉर्म में चल रहे विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल हादसे का शिकार हो गए हैं और वह अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैक्सवेल सोमवार को क्रिकेट की जगह गोल्फ खेल रहे थे। इस दौरान उन्हें चोट लग गई। चोट इतनी गंभीर है कि वह अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। माना जा रहा है कि उन्हें ठीक होने में कम से कम आठ से 10 दिन लगेंगे।
विज्ञापन

glenn maxwell to miss match vs england after suffering concussion in golf accident aus vs eng world cup 2023
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया
एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा- चोट ज्यादा गंभीर नहीं
ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मैक्सवेल सोमवार को चोटिल हुए हैं। वह क्लब हाउस में गोल्फ खेल रहे थे। उनके साथी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने गोल्फ खेलते हुए एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस तस्वीर में ऑस्ट्रेलिया टीम के कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि मैक्सवेल अपने खेल के प्रति ईमानदार हैं। वह जल्द ही वापसी करेंगे।

मैकडोनाल्ड ने यह भी कहा कि सौभाग्य कि बात है कि मैक्सवेल की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। इस तरह की चोट में स्थिति और ज्यादा गंभीर हो सकती थी। उम्मीद है कि वह एक ही मैच के लिए बाहर होंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Steve Smith (@steve_smith49)

glenn maxwell to miss match vs england after suffering concussion in golf accident aus vs eng world cup 2023
ग्लैन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल पिछले साल भी हुए थे चोटिल
स्टार ऑलराउंडर मैक्सवेल पिछले साल भी चोटिल होने के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे। तब वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में चोटिल हो गए थे। पैर फिसलने के कारण उनका पैर टूट गया था। वह पांच महीने तक मैदान से दूर रहे थे। मैक्सवेल ने इस विश्व कप में कई विस्फोटक पारियां खेली हैं। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 40 गेंद पर शतक लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed