{"_id":"620b2b502f08d0655818330d","slug":"glenn-maxwell-to-marry-his-india-based-girlfriend-vini-raman-indian-style-wedding-card-photo-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Glenn Maxwell Wedding: ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय अंदाज में छपवाया शादी का कार्ड, भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की फोटो भी दिखी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Glenn Maxwell Wedding: ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय अंदाज में छपवाया शादी का कार्ड, भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की फोटो भी दिखी
Tue, 15 Feb 2022 09:55 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 15 Feb 2022 09:55 AM IST
सार
मैक्सवेल जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने वाले हैं। उनके शादी के कार्ड की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस कार्ड में भगवान गणेश, विष्णु और मां लक्ष्मी की तस्वीर भी दिख रही है।
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का कार्ड तमिल में छपा है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि, मैक्सवेल ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं साझा की है, लेकिन उनके शादी के कार्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह कार्ड पूरी तरह से भारतीय अंदाज में बनाया गया है और उसमें भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की फोटो भी दिख रही है। खास बात यह है कि पूरा कार्ड तमिल भाषा में छपा है।
अभिनेत्री कस्तूरी शंकर ने शादी के कार्ड की फोटो शेयर करते हुए बताया कि मैक्सवेल और विनी रमन 27 मार्च को शादी करेंगे। यह शादी तमिल ब्रांम्हणों के रीति रिवाजों के अनुसार होगी।
विज्ञापन
कस्तूरी शंकर ने लिखा "ग्लेन मैक्सवेल विनी रमन से शादी कर रहे हैं। पारंपरिक तमिल मुहूर्त पत्रिका के अनुसार, हम कह सकते हैं कि यह शादी तमिल रीति रिवाजों से होगी। क्या इसाई रीति रिवाजों से भी शादी होगी। बधाई हो ग्लेन और विनी।"
आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा हैं मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा हैं। उन्हें आरसीबी ने मेगा ऑक्शन से पहले रीटेन किया था। वह फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेल रहे हैं। शुरुआत दो मैचों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पहले मैच में उन्होंने सात और दूसरे मैच में 15 रन का स्कोर बनाया। हालांकि, कंगारू टीम सीरीज में 2-0 से आगे है और तीसरा मैच जीतने पर सीरीज अपने नाम कर लेगी।
कैसा रहा है मैक्सवेल का करियर
ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 116 वनडे मैच खेले हैं और तीन हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 125 से ज्यादा का रहा है। मैक्सवेल ने 81 टी-20 मैचों में 1866 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका स्ट्राइक रेट 155.37 का है।