{"_id":"d3060231196657e2ad506b7ccecb357b","slug":"gevin-larson-believe-martin-crowe-s-captainship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान लारसन ने क्रो की कप्तानी की तारीफ की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान लारसन ने क्रो की कप्तानी की तारीफ की
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Mar 2015 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेविन लारसन ने कहा है कि 1990 के दशक में अगर वह अपनी मध्यम गति की गेंदों से बल्लेबाजों पर अंकुश लगा पाए तो इसका कारण उनके कप्तान मार्टिन क्रो की गजब की नेतृत्व क्षमता और गेंदबाजों में उनका भरोसा था।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के इस पूर्व गेंदबाज ने कहा कि 1992 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुए विश्व कप में क्रो की कप्तानी में काफी नयापन था। न्यूजीलैंड क्रिकेट की विश्व कप आयोजन समिति के संचालन प्रमुख लारसन ने कहा, "मार्टिन काफी अच्छे रणनीतिकार थे। वह काफी चतुर थे। मैं उन्हें शतरंज का ग्रैंडमास्टर कह सकता हूं और मैं उनके मोहरों में से एक था।"
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, "वह अलग समय था और हमारे लिए चीजें पहले से तय थी। हमारे पास योजना थी जिसे हमने सफलतापूर्वक लागू किया।"
न्यूजीलैंड की ओर से 121 वनडे में सिर्फ 3-76 रन प्रति ओवर की गति से रन देकर 113 विकेट चटकाने वाले लारसन ने कहा, "हमारे पास मैं, क्रिस हैरिस, विली वाटसन, रोड लैथम, दीपक पटेल जैसे गेंदबाज थे जो अच्छे क्षेत्ररक्षण के साथ विकेटों की लाइन पर गेंद डालते थे। तब हमारी टीम अच्छी थी। मुझे लगता है कि उस समय जिस तरह खेल खेला जाता था उसके हिसाब से हम शीर्ष टीमों में थे।"
विज्ञापन