{"_id":"f8705238-a2e4-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"gayle-and-virat-kohli-in-race-of-orange-cap","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरसीबी में चल रही है 'टोपी' की लड़ाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आरसीबी में चल रही है 'टोपी' की लड़ाई
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 12 Apr 2013 01:48 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल-6 में 'ऑरेंज कैप' के लिए रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान विराट कोहली और विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के बीच कांटे की टक्कर हो गई है। गेल और कोहली को जब भी मौका मिल रहा है वे एक से बढ़कर एक पारियां खेलकर ऑरेंज कैप हथियाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गुरुवार को हुए मैच के बाद गेल 9 छक्के और 4 चौकों से सजी नाबाद 85 रन की पारी खेलकर भी विराट कोहली को पछाड़ नहीं सके। कोहली केकेआर के खिलाफ 35 रनों की पारी खेलकर ऑरेंज कैप बचाने में सफल रहे।
विज्ञापन
आईपीएल का छठा सत्र शुरू होते ही आरसीबी के तूफान बल्लेबाज क्रिस गेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 92 रनों की पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था।
इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 93 रनों की पारी खेलकर गेल से ऑरेंज कैप छीन लिया था।
हालांकि करीब एक घंटे बाद ही मुंबई इंडियंस के दिनेश कार्तिक ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 86 रनों की पारी खेलकर कोहली से ऑरेंज कैप छीन लिया था।
फिलहाल आईपीएल-6 में विराट कोहली के नाम 4 मैचों में 198 रन दर्ज हैं। वहीं क्रिस गेल ने इतने ही मैचों में 191 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस के दिनेश कार्तिक ने 3 मैचों में 183 रन बनाए हैं।
विज्ञापन