फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर उमर अब्दुल्ला पर भड़के गौतम गंभीर, कहा- 'पाकिस्तान चले जाएं पूर्व मुख्यमंत्री'

Tue, 02 Apr 2019 05:44 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 02 Apr 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
gautam gambhir says omar abdullah should migrate in pakistan
gambhir-omar

भाजपा में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मंगलवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को परोक्ष रूप से नसीहत दी कि उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।  गंभीर ने उमर के उस बयान पर यह टिप्पणी की जिसमें एनसी नेता ने कहा था कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर की स्वायत्तता बहाल करने की कोशिश करेगी और वहां एक बार फिर 'वजीर-ए-आजम' (प्रधानमंत्री) हो सकता है।

gautam gambhir says omar abdullah should migrate in pakistan
गौतम गंभीर भाजपा में शामिल - फोटो : एएनआई
पूर्व क्रिकेटर ने ट्वीट किया, 'अगर उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के लिए एक अलग प्रधानमंत्री चाहते हैं तो भी महासागर पर चलना चाहता हूं। अगर उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री चाहते हैं तो मैं भी चाहता हूं कि सूअर हवा उड़ने लगें।' उन्होंने कहा कि उमर को 'थोड़ी नींद और एक कड़क कॉफी' की जरूरत है और यदि वह फिर भी नहीं समझ पाए तो उन्हें 'हरे पाकिस्तानी पासपोर्ट' की जरूरत है। 
gautam gambhir says omar abdullah should migrate in pakistan
उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
उमर ने भाजपा नेता पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया, 'गौतम, मैंने कभी ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली क्योंकि मुझे पता था कि मैं इस मामले में बहुत अच्छा नहीं हूं। आप जम्मू-कश्मीर, इसके इतिहास या इतिहास को आकार देने में नेशनल कॉन्फ्रेंस की भूमिका के बारे में ज्यादा जानते नहीं...फिर भी आप अपनी अनभिज्ञता सबको दिखाने पर आमादा हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
gautam gambhir says omar abdullah should migrate in pakistan
gautam gambhir
उन्होंने कहा कि गंभीर को सिर्फ उन्हीं चीजों पर फोकस करना चाहिए जिन्हें वे जानते हैं और वे 'इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बारे में ट्वीट करें।' सोमवार को उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि भारत संघ में जम्मू-कश्मीर का जुड़ना तब हो पाया था जब राज्य के लिए कई संवैधानिक उपाय किए गए और यदि उनसे कोई छेड़छाड़ हुई तो भारत से जम्मू-कश्मीर के जुड़ने की पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठ जाएंगे। 
विज्ञापन
gautam gambhir says omar abdullah should migrate in pakistan
उमर अब्दुल्ला

उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर में सद्र-ए-रियासत (राष्ट्रपति) और वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) के पदों को बहाल करने की कोशिशें करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed