IND Inning
223/9 (19.5 ov)
Mayank Yadav 0
Prince Yadav 13 (6)
WI elected to bowl
{"_id":"228e2c18-a6d0-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"gautam-gambhir-rues-he-should-have-finished-the-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुझे और मोर्गन को अंत तक खेलना चाहिए था'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'मुझे और मोर्गन को अंत तक खेलना चाहिए था'
मोहाली/एजेंसी
Updated Wed, 17 Apr 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों मात्र चार रन से मिली पराजय के बाद कहा कि उन्हें मैच के अंत तक मैदान पर टिककर खेलना चाहिए था।
विज्ञापन
मैच के बाद गंभीर ने कहा, ‘मुझे और मोर्गन को टिककर खेलना चाहिए था और मैच को पूरा करना चाहिए था। इस खेल का प्रारूप ही ऐसा है। हमें सोचकर और मजबूत रणनीति के साथ खेलने की जरूरत होती है। जो भी मैदान पर हैं उसे मैच को अंत तक ले जाना चाहिए।’
विज्ञापन
नाइटराइडर्स के कप्तान गंभीर ने शानदार 60 और इयोन मोर्गन ने 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली लेकिन टीम का अन्य कोई बल्लेबाज चल नहीं सका और 158 के लक्ष्य से मात्र चार रन पिछड़कर टीम को किंग्स के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
गंभीर ने साथ ही विपक्षी टीम के गेंदबाजों की भी प्रशंसा की।
उन्होंने कहा, ‘विश्व स्तरीय स्पिनर आपके खिलाफ खेल रहे होते हैं तो उनके पास कई तरह की योजना होती है। ऐसे में बेहद सोच समझकर खेलना जरूरी होता है।’
कप्तान ने साथ ही कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मोर्गन टीम का आगामी मैचों में इसी तरह से साथ देंगे और जीत के लिए अपना महत्वपूर्ण सहयोग देंगे।
आईपीएल के पांचवें संस्करण की विजेता रही नाइटराइडर्स ने टूर्नामेंट में अब तक पांच मैचों में से केवल दो ही जीते हैं और यह उसकी लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में उसे रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर से पराजय का सामना करना पड़ा था।