{"_id":"5a5ca7794f1c1b1d368b48d0","slug":"ganguly-and-sehwag-imprese-to-watch-kamlesh-nagarkoti-and-shivam-mavi-speed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 वर्ल्ड कपः इन दो तेज गेंदबाजों की रफ्तार देखकर क्लीन बोल्ड हुए 'दादा' और 'वीरू', फिर कहा यह ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंडर-19 वर्ल्ड कपः इन दो तेज गेंदबाजों की रफ्तार देखकर क्लीन बोल्ड हुए 'दादा' और 'वीरू', फिर कहा यह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Jan 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी
- फोटो : File
अंडर-19 वर्ल्ड कप में जयपुर के कमलेश नागरकोटी ने 145 किमी प्रति घंटा से अधिक गति की गेंदबाजी करके सबको चौंका दिया। नागरकोटी के अलावा नोएडा के शिवम मावी ने भी अपनी स्पीड का जलवा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वन-डे में दिखाया। इन दोनों ने ही कंगारू बल्लेबाजों के सामने आग उगली गेंदबाजी की, जिसका परिणाम यह रहा कि टीम इंडिया ने 100 रन से जीतकर वर्ल्ड कप में अपनी धमाकेदार शुरुआत की।
मैच में एक बॉल तो नागरकोटी ने 149 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से फेंकी। इन दोनों की रफ्तार को देखकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा कमेंटेटर सौरव गांगुली ने नागरकोटी की अपने ट्विटर हेंडल पर तारीफ की।
सौरव गांगुली ने वीवीएस लक्ष्मण, विराट कोहली और बीसीसीआई को किए ट्वीट में कहा कि इन दोनों युवा तेज गेंदबाजों पर नजर रखी जाए। उन्होने अंडर-19 टीम में खेल रहे इन दोनों पेसरों को सबसे तेज और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया।
विज्ञापन
गांगुली के अलावा पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी इन दोनों की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने भी ट्विटर पर लिखा, यह सच में हमारे लड़कों की ओर से तेज गेंदबाजी की गई। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को 100 रन से हराकर अच्छी शुरुआत की। ये भूख आगे भी ऐसे ही रहे और इस मोमेंट्म को जारी रखें।
इन दोनों ने ही पहले मैच में तीन-तीन विकेट झटके। विकेट ज्यादा इन दोनों के लिए खास बात यह रही कि अब इन पर कई दिग्गज खिलाड़ियों की नजर पड़ चुकी है।

@imVkohli @vikrantgupta73 @BoriaMajumdar @VVSLaxman281 @sachin_rt all 3 under 19 quicks prospect for india ..by far the best in the tournament
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) January 14, 2018
गांगुली के अलावा पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी इन दोनों की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने भी ट्विटर पर लिखा, यह सच में हमारे लड़कों की ओर से तेज गेंदबाजी की गई। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को 100 रन से हराकर अच्छी शुरुआत की। ये भूख आगे भी ऐसे ही रहे और इस मोमेंट्म को जारी रखें।
This was serious pace from our boys. Solid beginning beating the Aussies by 100 runs. May the hunger continue and we carry the momentum. #U19CWC pic.twitter.com/zL75RDxjN3
— Virender Sehwag (@virendersehwag) January 14, 2018
इन दोनों ने ही पहले मैच में तीन-तीन विकेट झटके। विकेट ज्यादा इन दोनों के लिए खास बात यह रही कि अब इन पर कई दिग्गज खिलाड़ियों की नजर पड़ चुकी है।