{"_id":"633e68d3475d3528ea239221","slug":"gambhir-s-india-capitals-became-llc-champion-defeated-bhilwara-kings-by-104-runs-in-the-final","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LLC: गंभीर की इंडिया कैपिटल्स बनी चैंपियन, फाइनल में भीलवाड़ा किंग्स को 104 रन से हराया, रॉस टेलर ने किया कमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LLC: गंभीर की इंडिया कैपिटल्स बनी चैंपियन, फाइनल में भीलवाड़ा किंग्स को 104 रन से हराया, रॉस टेलर ने किया कमाल
Thu, 06 Oct 2022 11:04 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:04 AM IST
सार
लीजेंड्स लीग क्रिकेट के फाइनल मैच में इंडिया कैपिटल्स ने भीलवाड़ा किंग्स को 104 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। रॉस टेलर ने इंडिया कैपिटल्स के लिए 82 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
खिताब के साथ इंडिया कैपिटल्स की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे संस्करण का खिताब इंडिया कैपिटल्स ने अपने नाम किया। गौतम गंभीर की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल मैच में 211 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। इसके जवाब में भीलवाड़ा किंग्स सिर्फ 107 रन ही बना पाई और यह मैच 104 रन के बड़े अंतर से हार गई। इंडिया कैपिटल्स के लिए रॉस टेलर ने 82 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद टीम के गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार भारत में किया गया और जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर इंडिया कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये का इनाम भी जीता। उपविजेता टीम को 1.5 करोड़ रुपये मिले।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं थी। 21 रन के स्कोर पर टीम के चार विकेट गिर गए थे। इसके बाद रॉस टेलर ने मिशेल जॉनसन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 126 रन जोड़े। जॉनसन ने 62 रन की पारी खेली। इसके बाद एश्ले नर्स ने नाबाद 42 रन की तेज पारी खेलकर टीम का स्कोर 211 रन तक पहुंचाया।
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में वनडे मैच आज, युवाओं के पास खुद को साबित करने का मौका

भीलवाड़ा किंग्स के लिए राहुल शर्मा ने चार और मोंटी पनेसर ने दो विकेट लिए। टिम ब्रेसनन को एक विकेट मिला। टीम के यही तीन गेंदबाज किफायती साबित हुए। इन तीनों ने मिलकर नौ ओवर में 54 रन दिए और सात विकेट झटके। वहीं, बाकी चार गेंदबाजों ने 11 ओवर में 157 रन लुटा दिए और कोई विकेट नहीं लिया। सबसे ज्यादा 53 रन श्रीसंत ने दिए। वहीं, यूसुफ पठान ने दो ओवर में 34 रन लुटा दिए।
T20 WC: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया, देखें फॉर्मल ड्रेस में खिलाड़ियों का डैशिंग लुक
T20 WC: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया, देखें फॉर्मल ड्रेस में खिलाड़ियों का डैशिंग लुक
212 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीलवाड़ा किंग्स की टीम कभी लय में नहीं दिखी। आठ रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। सबसे ज्यादा 27 रन शेन वॉटसन ने बनाए। टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए और अंत में टीम 18.2 ओवर में 107 रन पर सिमट गई।
इंडिया कैपिटल्स के लिए पवन सुयल, प्रवीण तांबे और पंकज सिंह ने दो-दो विकेट लिए। मिशेल जॉनसन, लियम प्लंकेट औरर रजत भाटिया को एक-एक विकेट मिला।
इंडिया कैपिटल्स के लिए पवन सुयल, प्रवीण तांबे और पंकज सिंह ने दो-दो विकेट लिए। मिशेल जॉनसन, लियम प्लंकेट औरर रजत भाटिया को एक-एक विकेट मिला।