फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Frankie Mackay stars as New Zealand level series off last ball vs Australian women team

अब बराबरी पर सीरीज: मैकाय का ऑलराउंड प्रदर्शन, आखिरी गेंद में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

Tue, 30 Mar 2021 05:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 30 Mar 2021 05:55 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Frankie Mackay stars as New Zealand level series off last ball vs Australian women team
फ्रैंकी मैकाय - फोटो : ट्विटर

विस्तार

फ्रांसिस मैकाय ने पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद ऑलराउंड प्रदर्शन किया, जिससे न्यूजीलैंड की महिला टीम ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की। कप्तान सोफी डिवाइन के सुबह बीमार पड़ जाने के कारण मैकाय को टीम में जगह मिली, लेकिन गेंदबाजी करते समय उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। इसके बावजूद मैकाय ने पारी का आगाज भी किया 39 गेंदों पर 46 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल हैं।

विज्ञापन


मैकाय के अलावा एमिलिया केर ने 36 रन का योगदान दिया। जब केर आउट हुई तब न्यूजीलैंड को 18 गेंदों पर 29 रन चाहिए थे। ऐसे में मैडी ग्रीन (नाबाद 16) और हन्नाह रोव (नाबाद 14) ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली और टीम का स्कोर छह विकेट पर 131 रन पर पहुंचाकर उसे जीत दिलायी। ग्रीन ने आखिरी गेंद पर विजयी चौका लगाया।
विज्ञापन




इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेथ मूनी के नाबाद 61 तथा कप्तान मेग लैनिक (27) और राचेल हेन्स (29) के उपयोगी योगदान के बावजूद चार विकेट पर 129 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर रोकने में मैकाय ने अहम भूमिका निभाई। इस ऑफ स्पिनर ने नई गेंद संभाली और चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए। तीसरा और निर्णायक टी-20 मैच एक अप्रैल को ऑकलैंड में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की श्रृंखला होगी।

Injured
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed