{"_id":"66e448cd754a69a098000cf9","slug":"former-wicketkeeper-batter-kamran-akmal-urged-pcb-not-make-any-captaincy-changes-after-team-poor-performance-2024-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PCB: कामरान अकमल ने पीसीबी से कप्तान नहीं बदलने के लिए कहा, नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत पर खड़े किए सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PCB: कामरान अकमल ने पीसीबी से कप्तान नहीं बदलने के लिए कहा, नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत पर खड़े किए सवाल
Fri, 13 Sep 2024 07:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 13 Sep 2024 07:44 PM IST
सार
पाकिस्तान को अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करनी है, ऐसे में अकमल ने टीम का कप्तान बदलने पर सवाल खड़े किए हैं। अकमल ने कहा कि परिवर्तन सिर्फ उस वक्त होना था जब पाकिस्तान का पिछले साल वनडे विश्व कप और इस साल टी20 विश्व कप में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।
विज्ञापन
कामरान अकमल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कप्तान नहीं बदलने की अपील की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि भूल करने से बचने के लिए खिलाड़ियों को बेसिक्स सुधारने चाहिए। पिछले सप्ताह स्थानीय मीडिया में खबरें चली थी कि बाबर आजम को सीमित ओवरों के कप्तान पद से हटाया जा सकता है और उनकी जगह मोहम्मद रिजवान इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान का बड़े टूर्नामेंट में खराब रहा है प्रदर्शन
पाकिस्तान को अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करनी है, ऐसे में अकमल ने टीम का कप्तान बदलने पर सवाल खड़े किए हैं। अकमल ने कहा कि परिवर्तन सिर्फ उस वक्त होना था जब पाकिस्तान का पिछले साल वनडे विश्व कप और इस साल टी20 विश्व कप में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। पिछले साल बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान एशिया कप के सुपर चार चरण से बाहर हो गई थी। इसके कुछ महीने बाद पाकिस्तान भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया था। इस साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा और टीम ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी।

'नया कप्तान आने से प्रदर्शन को बल मिलेगा?'
अकमल ने इस बात पर सवाल खड़े किए कि क्या नया कप्तान आने से टीम के प्रदर्शन को बल मिलेगा? अकमल ने स्थानीय मीडिया के हवाले से कहा, वे अब बदलाव क्यों लाना चाह रहे हैं जब उन्होंने पिछले साल एशिया कप, वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप में हारने के बाद ऐसा नहीं किया। ऐसा करने से क्या बदल जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कप्तान उनके पसंद का नहीं है और वे अपने किसी पसंदीदा को यह पद सौंपना चाहते हैं। उन्हें क्या लगता है कि नया कप्तान टीम के प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ या मिशेल स्टार्क को टीम में शामिल करेगा। अगर उन्होंने अपने बेसिक्स नहीं सुधारे तो यह भूल आगे भी होती रहेगी और कप्तान बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कप्तान, कोच और चयनकर्ताओं सहित सभी को सही दिशा चुननी होगी और अपनी सोच को बदलना होगा।

बाबर ने वनडे विश्व कप के बाद दिया था इस्तीफा
मालूम हो कि बाबर आजम ने पिछले साल वनडे विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद सभी प्रारूपों की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले उन पर फिर भरोसा जताया गया था और सीमित ओवरों की कमान सौंपी गई थी। बाबर ने तब शाहीन अफरीदी की जगह ली थी जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टी20 सीरीज में कप्तानी की थी। टी20 कप्तान के तौर पर अपनी पहली सीरीज में शाहीन को न्यूजीलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।