{"_id":"5cd17248bdec22076759e2f0","slug":"former-west-indies-legend-batsman-seymour-nurse-dies-aged-85","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे आखिरी टेेस्ट मैच में इतिहास रचने वाले महान कैरेबियाई बल्लेबाज सीमोर नर्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नहीं रहे आखिरी टेेस्ट मैच में इतिहास रचने वाले महान कैरेबियाई बल्लेबाज सीमोर नर्स
Tue, 07 May 2019 06:00 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 07 May 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
सीमोर नर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सीमोर नर्स का लंबी बीमारी के बाद 6 मई को निधन हो गया। 85 वर्षीय नर्स ने 1960 से 1969 के बीच 29 टेस्ट मैच खेले। पूर्व दिग्गज डेसमंड हेंस ने सोशल मीडिया पर इस दुखभरी खबर को साझा करते हुए लिखा, 'मेरे कोच, गुरू, मेंटर हम जिसका अनुसरण करते थे अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने जो कुछ भी हमारे लिए किया उसका शुक्रिया। आपकी आत्मा को शांति मिले।'
विज्ञापन
1960 में वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने अपने करियर में 2,523 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 10 अर्धशतक भी निकले। नर्स को चौथी पारी का बल्लेबाज माना जाता था। चौथी पारी में उनका औसत 72.40 था और उनके नाम दो शतक भी थे।
विज्ञापन
सीमोर नर्स के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जिसे 59 साल से कोई तोड़ नहीं पाया। 1959 में खेले अपने आखिरी टेस्ट मैच में 258 रन की पारी में नर्स ने 476 मिनट बल्लेबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने 34 चौके और 1 छक्का भी जड़ा। क्राइस्टचर्च में खेली गई उनकी यह पारी आजतक किसी बल्लेबाज द्वारा अपने आखिरी टेस्ट मैच की एक पारी में बनाए गए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।
विज्ञापन
1959 के इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैच में कुल 501 रन बनाने के बाद 1967 में सीमोर को 'विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर' से नवाजा गया था। संन्यास लेने के बाद भी नर्स क्रिकेट से जुड़े रहे। उन्होंने बारबाडोस के चयनकर्ता और टीम मैनेजर की भूमिका निभाई। राष्ट्रीय खेल परिषद के कोच भी रहे।
नर्स की कोचिंग में ही वेस्टइंडीज को कई महान खिलाड़ी मिले। मैल्कम मार्शल, जोएल गार्नर, रोलैंड होल्डर, शेरविन कैम्बल और ड्वेन स्मिथ जैसे खिलाड़ियों ने नर्स से ही क्रिकेट की बारीकियां सीखी। सिमोर नर्स के निधन पर वेस्टइंडीज की टीम ने मौन रखा और हाथों पर काली पट्टी बांधी।