Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former West Indies all-rounder and 1975 World Cup winner Bernard Julien passed away know his career

Bernard Julien: वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर बर्नार्ड जूलियन का निधन, 1975 विश्व कप की विजेता टीम का थे हिस्सा

Mon, 06 Oct 2025 12:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 06 Oct 2025 12:57 PM IST
सार

जूलियन ने वेस्टइंडीज के लिए 24 टेस्ट मैच और 12 वनडे मैच खेले। उन्होंने लाल गेंद के प्रारूप में 866 रन बनाए और 50 विकेट झटके। वहीं, वनडे क्रिकेट में उन्होंने 86 रन बनाने के अलावा 18 विकेट चटकाए।

विज्ञापन
Former West Indies all-rounder and 1975 World Cup winner Bernard Julien passed away know his career
बर्नार्ड जूलियन - फोटो : Cricket West Indies

विस्तार

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर बर्नार्ड जूलियन का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जूलियन 1957 वनडे विश्व कप की विजेता टीम का हिस्सा थे जिसने इस वैश्विक टूर्नामेंट का पहला खिताब जीता था। जूलियन ने उस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था और ग्रुप चरण के मैच में श्रीलंका के खिलाफ 20 रन देकर चार विकेट लिए थे, जबकि सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 रन देकर चार विकेट झटके थे। 
विज्ञापन
Trending Videos

क्लाइव लॉयड ने जूलियन को किया याद
जूलियन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में 37 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली थी और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उस टूर्नामेंट में जूलियन टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर के तौर पर उभरे थे जिन्हें गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया था। वेस्टइंडीज को अपनी कप्तानी में दो विश्व कप दिलाने वाले क्लाइव लॉयड ने जूलियन को याद करते हुए कहा, वह हमेशा अपना 100 प्रतिशत से ज्यादा देते थे। वह कभी अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटते थे और मैं हमेशा बल्ले और गेंद दोनों से जूलियन पर भरोसा कर सकता था। उन्होंने हर समय अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। वह कितने बेहतरीन क्रिकेटर थे। हम सभी उनका पूरा सम्मान करते थे। वह खूब मजे करते थे और आसपास के सभी लोग उन्हें प्यार करते थे। मुझे याद है कि हमने लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था और जूलियन ने वहां खड़े होकर काफी देर तक ऑटोग्राफ दिए थे। हम जहां भी जाते थे उनका बहुत सम्मान किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूलियन का करियर
जूलियन ने वेस्टइंडीज के लिए 24 टेस्ट मैच और 12 वनडे मैच खेले। उन्होंने लाल गेंद के प्रारूप में 866 रन बनाए और 50 विकेट झटके। वहीं, वनडे क्रिकेट में उन्होंने 86 रन बनाने के अलावा 18 विकेट चटकाए। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भी जूलियन के निधन पर शोक प्रकट किया। क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष किशोर शेलो ने एक बयान में कहा, बर्नार्ड जूलियन का सम्मान करते हुए हम उनके महत्व को समझते हैं। बर्नार्ड जूलियन के परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के प्रति हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उनका निधन हमें याद दिलाता है कि उद्देश्यपूर्ण जीवन कभी भी हमें नहीं छोड़ता। क्रिकेट वेस्टइंडीज इस दुःख की घड़ी में आपके साथ है। वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed