{"_id":"5d4485c78ebc3e6ca621d48c","slug":"former-team-india-physiotherapist-patrick-farhart-joins-delhi-capitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के पूर्व हेड फिजियो पैट्रिक फरहत ने थामा दिल्ली कैपिटल्स का हाथ, अब आईपीएल में आएंगे नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के पूर्व हेड फिजियो पैट्रिक फरहत ने थामा दिल्ली कैपिटल्स का हाथ, अब आईपीएल में आएंगे नजर
Sat, 03 Aug 2019 12:19 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
पैट्रिक फर्हार्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैट्रिक फरहत दिल्ली कैपिटल्स से हेड फिजियो के रूप में जुड़ गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को यह घोषणा की कि फरहत तीन बरस तक टीम के हेड फिजियो रहेंगे। फरहत 2019 के आईसीसी विश्व कप तक भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड फिजियो रहे। वह 2015 से 2019 तक टीम इंडिया के फिजियो रहे। वह आईपीएल में किंग्स इलेवन और मुंबई इंडियंस के साथ भी बतौर फिजियो जुड़े रहे।
विज्ञापन
फरहत ने दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच नियुक्त किए जाने पर कहा, 'मैं फिर आईपीएल में एक बार फिर कामकरने से खुश हूं। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले कई बरसों में अपनी टीम में कई सकारात्मक बदलाव किए हैं। इसका नतीजा दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल में 2019 में तीसरे स्थान पर रहने के रूप में सामने हैं। दिल्ली की टीम निश्चित रूप से आगे बढ़ रही है। आगामी टूर्नामेंट में मैं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाडिय़ों और स्पोर्ट स्टाफ के सदस्यों के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हूं।’
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ धीरज मल्होत्रा ने कहा, 'पैट्रिक फरहत का जुड़ना दिल्ली कैपिटल्स में हम सभी के लिए फख्र की बात है। वह इस बेशक बेहतरीन फिजियो हैं। क्रिकेटरों में उनकी बहुत इज्जत है। हमारे क्रिकेटरों को पैट्रिक की मौजूदगी का बहुत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन