फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former team india captain mohammad azharuddin to contest for hca presidents

पूर्व भारतीय कप्तान अजहरूद्दीन लड़ेंगे हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव

Thu, 18 Jul 2019 09:41 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 18 Jul 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
former team india captain mohammad azharuddin to contest for hca presidents
मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने गुरुवार को कहा कि जब भी चुनाव हुए तब वह हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हां, मैं एचसीए अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ूंगा।' एचसीए की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 21 जुलाई को होगी जिसमें इसके चुनावों के बारे में चर्चा किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अजहरूद्दीन ने साल 2017 में भी एचसीए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था लेकिन इसे इस आधार पर स्वीकार नहीं किया गया था क्योंकि उन्होंने वर्ष 2000 में मैच फिक्सिंग में कथित भागीदारी के लिए उन पर लगाए प्रतिबंध को बीसीसीआई द्वारा हटाए जाने के सबूत पेश नहीं किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अजहरूद्दीन ने भारत की ओर से 99 टेस्ट और 334 वनडे मैच खेले हैं। वह 1992, 1996 और 1999 विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed