फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former team india batsman suresh raina said in am brahmin during Tamil Nadu Premier League commentary

आलोचना: कॉमेंट्री के दौरान बोले सुरेश रैना- मैं ब्राह्मण हूं, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई क्लास

Thu, 22 Jul 2021 10:44 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 22 Jul 2021 10:44 AM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच के दौरान जातिवादी टिप्पणी की। जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। रैना को टीएनपीएल के उद्घाटन मैच के लिए आमंत्रित किया गया था। 

विज्ञापन
former team india batsman suresh raina said in am brahmin during Tamil Nadu Premier League commentary
सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना अपनी विवादित बयान के चलते सुर्खियों में हैं। टीम इंडिया के बाएं हाथ के इस पूर्व क्रिकेटर को तमिलनाडु प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच की कॉमेंट्री करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर रैना की जमकर आलोचना हो रही है। 

विज्ञापन


सुरेश रैना आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग की कॉमेंट्री के दौरान जब कमेटेटर्स ने उनसे यह पूछा कि दक्षिण भारत की संस्कृति को उन्होंने कैसे अपनाया। इस सवाल के जवाब में रैना ने कहा, मेरा विचार है कि मैं भी एक ब्राह्मण हूं,  मैं चेन्नई में 2004 से खेल रहा हू्ं, मुझे यहां की संस्कृति बेहद पसंद है, मैं अपने टीम साथियों से प्यार करता हूं, मैं यहां अनिरुद्ध श्रीकांत, एस बद्रीनाथ और लक्ष्मीपति बालाजी के साथ खेला हूं। 
विज्ञापन


रैना ने आगे कहा, चेन्नई सुपर किंग्स में हमारा प्रशासन अच्छा है, हमारे पास खुद को साबित करने का लाइसेंस है, मैं वहां की संस्कृति को बहुत पसंद करता हूं, मैं अपने आपको भाग्यशाली मानता हूं कि मैं सीएसके का हिस्सा हूं। उनके इस बयान के बाद लोग सोशल मडिया पर उनकी आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, सुरेश रैना आपको शर्म आनी चाहिए।  
 







टीएनपीएल कमेंटेटर के मुताबिक, रैना से यह सवाल इसलिए पूछा गया क्योंकि उन्हें डांस करने, धोती पहनने, और सीटी बजाते कई बार देखा गया है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग की कॉमेंट्री के दौरान रैना की इस जातिवादी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया लोगों उन्हें खरी-खोटी सुनाई। मैं ब्राह्मण हूं सुरेश रैना का यह बयान ट्रेंड कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed