फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Supreme Court judge Indu Malhotra appointed DDCA Ombudsman cum Ethics Officer

नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा होंगी डीडीसीए की नई लोकपाल सह आचरण अधिकारी

Wed, 15 Sep 2021 08:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 15 Sep 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
Former Supreme Court judge Indu Malhotra appointed DDCA Ombudsman cum Ethics Officer
दिल्ली जिला क्रिकेट संघ - फोटो : ट्विटर

सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदु मल्होत्रा दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की नई लोकपाल सह आचरण अधिकारी होंगी। अध्यक्ष रोहन जेटली की अगुआई में डीडीसीए की आम सभा ने 65 साल की न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदु की नियुक्ति पर फैसला किया। इस बात की जानकारी डीडीसीए के निदेशक दिनेश शर्मा ने बुधवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को दी। उन्होंने बताया, 'आम सभा की बैठक में कई फैसले किए गए और न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदु मल्होत्रा की एक साल के लिए नियुक्ति की गई। वह जल्द ही प्रभार संभालेंगी।' वर्ष 2007 में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदु को उच्चतम न्यायालय ने वरिष्ठ अधिवक्ता बनाया था और वह तीन दशक के अंतर के बाद नामित होने वाली सिर्फ दूसरी महिला थीं। उच्चतम न्यायालय में 30 साल तक अधिवक्ता की भूमिका निभाने के बाद उनके नाम की सिफारिश सर्वसम्मति से उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed