फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former South African bowler Paul Adams says Australia off-spinner Nathan Lyon more complete bowler than Ashwin

BGT: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज एडम्स ने लियोन और अश्विन की तुलना की, बताया कौन है संपूर्ण गेंदबाज

Tue, 12 Nov 2024 10:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 12 Nov 2024 10:12 PM IST
सार

लियोन के भारत के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। 530 टेस्ट विकेट के साथ लियोन और 536 विकेट के साथ अश्विन दुनिया के दो सबसे मारक स्पिनर हैं।

विज्ञापन
Former South African bowler Paul Adams says Australia off-spinner Nathan Lyon more complete bowler than Ashwin
अश्विन और लियोन - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस महीने के अंत में पांच मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है। इसके लिए दोनों ही टीमें पूरा जोर लगाएंगी, लेकिन इस टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन और भारत के रविचंद्रन अश्विन के बीच भी प्रतिद्वंद्विता देखने मिलेगी। इसे लेकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज पॉल एडम्स ने भी राय रखी है और बताया है कि अश्विन और लियोन में से कौन अधिक संपूर्ण गेंदबाज है। 
विज्ञापन

अश्विन ने लियोन को पछाड़ा था 
लियोन के भारत के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। 530 टेस्ट विकेट के साथ लियोन और 536 विकेट के साथ अश्विन दुनिया के दो सबसे मारक स्पिनर हैं। मालूम हो कि अश्विन ने हाल ही में टेस्ट विकेट के मामले में लियोन को पीछे छोड़ा था। अश्विन न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सके थे, लेकिन उनसे ऑस्ट्रेलिया में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन और लियोन के बीच तुलना करते हुए एडम्स ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का यह ऑफ स्पिनर भारतीय स्पिनर की तुलना में अधिक संपूर्ण गेंदबाज है। एडम्स का कहना है कि लियोन में दुनिया भर की पिचों पर बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता है। दक्षिण अफ्रीका के लिए 45 टेस्ट मैचों में 134 विकेट लेने वाले एडम्स ने कहा, मुझे अब भी लगता है कि उपमहाद्वीप और ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका में प्रतिस्पर्धा करने के मामले में नाथन लियोन के पास अश्विन की तुलना में अधिक संपूर्ण खेल है। अश्विन के पास एक कैरम बॉल है जो गेंद को विपरीत दिशाओं में घुमा सकती है, लेकिन लियोन ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बहुत अधिक ओवर-स्पिन के साथ गेंदबाजी की है। इससे बल्लेबाजों को चुनौती मिलती है। 
विज्ञापन

एडम्स बोले- शमी की कमी खलेगी
भारत के अहम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में खेलने वाली टीम का हिस्सा नहीं हैं और एडम्स को लगता है कि उनकी बहुत कमी खलेगी। एडम्स ने कहा, मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों को देखते हुए शमी की काफी कमी खलेगी। अगर शमी टीम में शामिल होते तो ऑस्ट्रेलिया में तेज और उछाल भरा विकेट भारत को दबदबा बनाने में मदद करता, लेकिन यह भी चयनकर्ताओं के हाथ में नहीं है क्योंकि वह चोट से उबर रहे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि उनकी कमी खलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed