निधन: नहीं रहे दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर गुलाम राजा, क्रिकेट दिग्गजों ने जताया शोक
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व प्रबंधक गुलाम राजा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी मृत्यु पर क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। राजा 20 साल तक प्रोटियाज टीम के मैनेजर रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व प्रबंधक गुलाम राजा का मंगलवार को निधन हो गया। वह 74 साल के थे। राजा लंबे समय से बीमार थे और इस दौरान वह उन्हें कोरोना संक्रमण भी हुआ। गुलाम राजा सबसे लंबे समय तक साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के मैनेजर रहे। उन्होंने टीम के इस पद पर 20 साल तक काम किया। राजा की मृत्यु के बाद क्रिेकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। क्रिकेट से जुड़े कई लोगों ने उन्हें याद किया है।
साल 1992 में गुलाम राजा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के मैनेजर बनें। ये वह साल था जब प्रोटियाज टीम ने दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की। उसी साल साउथ अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आई। इसके बाद साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद गुलाम राजा का कार्यकाल समाप्त हुआ। उन्होंने 179 टेस्ट, 444 वनडे और 40 टी-20 अंतराष्ट्रीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका के कुल 107 खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया। राजा के निधन के बाद कई लोगों ने उनसे जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
राजा की मृत्यु पर जाने-माने कमेंटेटर हर्षा भोगले ने उन्हें याद करते हुए लिखा, गुलाम राजा की निधन की खबर से स्तब्ध हूं, एक बेहतरीन और हमेश मुस्कराते रहने वाले व्यक्ति को भुलाया नहीं जा सकता। एक अच्छा इनसान और साउथ अफ्रीका का अच्छा दौर।
Saddened to read of the passing of Goolam Rajah. Such an affable, friendly person and never forgot to wear his smile. Good man in a good era of South African cricket
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) June 29, 2021
साल 2011 में भारत को क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले टीम टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी किर्स्टन ने एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें याद किया। गुलाम सबसे उल्लेखनीय और निस्वार्थ लोगों में से एक थे जिनसे मैं कभी मिला हूं, उनके साथ दक्षिण अफ्रीका टीम के अनुभव को जानने और समझने का मौका मिला, उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना।
RIP, Goolam one of the most remarkable and selfless people I have ever met. A privilege to know and share the Protea experience with him. Condolences to his family pic.twitter.com/GXbQUlKxP3
— Gary Kirsten (@Gary_Kirsten) June 29, 2021
दक्षिण अफ्रीका के पू्र्व दिग्गज क्रिकेटर जैकस कैलिस ने ट्वीट कर लिखा, गुलाम राजा के निधन की दुखद खबर सुनकर स्तब्ध हूं। हमने कितना अच्छा इंसान खो दिया है।
Sad news hearing of the passing of Goolam Rajah. What a good man we have lost. Thoughts and prayers to family. RIP my pal
— Jacques Kallis (@jacqueskallis75) June 29, 2021
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने ट्वीट कर कहा, दक्षिण अफ्रीका के एक सच्चे सज्जन के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। रेस्ट इन पीस गुलाम राजा।
Sad to hear of the passing of one of South Africa’s true gentlemen.
— Brian Lara (@BrianLara) June 29, 2021
Goolam Rajah RIP!
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलॉक ने दुख जताते हुए लिखा, गुलाम राजा के निधन की खबर से आहत हूं, वह मेरी क्रिकेट यात्रा के अभिन्न हिस्सा थे, हमेशा पेशेवर और हमारे साथ परिवार के सदस्य की तरह व्यवहार करते थे।
Truly sad to hear of the passing of Goolam Rajah- a friend and legendary team manager of the Proteas. He was an integral part of my cricketing journey, always professional and treated us as family. Thoughts are with Poppy and family. pic.twitter.com/oDghH5V2HD
— Shaun Pollock (@7polly7) June 29, 2021
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने भी उनके निधन पर दुख जताया। इऩ दिनों साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है। तीसरा मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी और सदस्यों ने मौन रखा।
A moment's silence and black armbands to honour the late Mr Goolam Rajah#WIvSA #ThatsOurGame pic.twitter.com/OjuqTNbVwE
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) June 29, 2021
आईसीसी मैच रेफरी रोशन महानामा ने उन्हें याद करते हुए लिखा, मुझे उनके निधन से गहरा दुख हुआ है, मैं उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
It is with deepest sorrow that I extend my deepest condolences to the family and loved ones of the late Goolam Rajah. As the Former Manager of the South Africa Cricket Team, he was an outstanding and exemplary personality. May his soul rest in peace !! https://t.co/xNEYaduGpk
— Roshan Mahanama (@Rosh_Maha) June 29, 2021