{"_id":"59c084de4f1c1bb5688b5549","slug":"former-president-of-bcci-anurag-thakur-backs-virender-sehwag-urges-not-take-his-statement-otherwise","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग ठाकुर बोले, सहवाग के 'सेंटिंग' वाले बयान को गंभीरता से ना लें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अनुराग ठाकुर बोले, सहवाग के 'सेंटिंग' वाले बयान को गंभीरता से ना लें
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
anurag thakur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि वीरेंद्र सहवाग के 'सेंटिंग' वाले बयान को अन्यथा नहीं लेना चाहिए। सहवाग ने कहा था कि बीसीसीआई के पदाधिकारियों से सेंटिंग नहीं मिलने के कारण कहा कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद की दौड़ में चूक गए थे। जबकि ठाकुर ने कहा कि कोच के पद के लिए कोई 'सेटिंग' नहीं थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सहवाग ने एक टीवी कार्यक्रम के चैट शो में कहा था कि, मैं कोच इसलिए नहीं बन पाया क्योंकि जिन लोगों के पास कोच चुनने का अधिकार था, उनसे मेरी कोई सेटिंग नहीं थी।' वीरू बोले, मैंने कभी भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनने के बारे में नहीं सोचा था। एस मामले में बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी और जीएम (गेम डेवलपमेंट) एमवी श्रीधर मेरे पास आए थे और मुझसे इस बारे में सोचने के लिए कहा था। मैंने काफी सोचा। यहां तक कि कप्तान विराट से भी बात की थी।
विज्ञापन
पढ़ेंः- श्रीसंत से बैन हटाने के केरल हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ BCCI ने की अपील
बता दें कि इस मामले में ट्विटर पर खूब टीका टिपण्णी हुई थी, जिसमें गांगुली ने कहा था कि 'बीसीसीआई पर सहवाग के बयान पर उन्हें कुछ नहीं कहना, क्योंकि उनका यह बयान मूर्खतापूर्ण है।' मामले में पूर्व विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सौरव गांगुली की 'मूर्खतापूर्ण बात कही है उन्होंने' वाले बयान पर करारा पलटवार किया था।
विज्ञापन
सहवाग ने ट्विटर पर कहा था, 'हर किसी को सफाई मत दो, आप इंसान हो, वाशिंग पाउडर नहीं।' हालांकि बाद में गांगुली ने उन सभी बातों को निराधार बताया था, जिसमें उन्होंने सहवाग की टिप्पणी को मूर्खतापूर्ण करार दिया था। एक ट्वीट में गांगुली ने कहा था कि सहवाग मेरे लिए बहुत प्रिय हैं।
पढ़ेंः-सचिन ने धोनी को दी अनोखे शतक पर बधाई, कहा- इस बार विकेट के सामने किया कारनामा
बहरहाल, सहवाग के इस बयान के संदर्भ में बीजेपी सांसद ने सफाई दी और कहा, 'इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।' सहवाग भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद की दौड़ में रवि शास्त्री से पिछड़ गए थे।