{"_id":"669becb4902d354b5a093d3c","slug":"former-pcb-chairman-khalid-mahmood-believes-india-will-not-travel-to-pakistan-for-the-champions-trophy-2025-2024-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trohpy: 'भारत के पाकिस्तान आने की संभावना कम', पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trohpy: 'भारत के पाकिस्तान आने की संभावना कम', पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
Sat, 20 Jul 2024 10:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:28 PM IST
सार
महमूद 1989 और 1999 में दो बार पाकिस्तान के जूनियर और सीनियर टीम मैनेजर के रूप में भारत जा चुके है। महमूद ने कहा कि पीसीबी को खेल और राजनीति को नहीं मिलाने की अपनी नीति का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं किया है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष खालिद महमूद का मानना है कि भारत अगले साल इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से फिलहाल आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन बोर्ड सूत्रों की मानें तो टीम के पड़ोसी देश की यात्रा करने की संभावना कम है।
विज्ञापन
'बीसीसीआई का काफी दबदबा है'
महमूद ने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करता है तो यह पीसीबी और आईसीसी के लिए नुकसान का सौदा होगा। महमूद ने कहा, इसकी बहुत कम संभावना है कि वे पाकिस्तान में खेलने के लिए सहमत होंगे। भारत सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है और उसका काफी दबदबा है। अगर वे पाकिस्तान में अपनी टीम नहीं भेजते हैं तो मुझे लगता है कि श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसे देश भी उनकी राह पर चलेंगे।
महमूद ने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करता है तो यह पीसीबी और आईसीसी के लिए नुकसान का सौदा होगा। महमूद ने कहा, इसकी बहुत कम संभावना है कि वे पाकिस्तान में खेलने के लिए सहमत होंगे। भारत सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है और उसका काफी दबदबा है। अगर वे पाकिस्तान में अपनी टीम नहीं भेजते हैं तो मुझे लगता है कि श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसे देश भी उनकी राह पर चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूद 1989 और 1999 में दो बार पाकिस्तान के जूनियर और सीनियर टीम मैनेजर के रूप में भारत जा चुके है। महमूद ने कहा कि पीसीबी को खेल और राजनीति को नहीं मिलाने की अपनी नीति का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा, भारत अगर पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा तो चैंपियंस ट्रॉफी का राजस्व प्रभावित होगा। इसके आयोजन का खर्च बढ़ेगा और मुनाफा कम होगा। इस स्तर पर आप केवल अपना पक्ष मजबूती से रख सकते हैं और अन्य बोर्डों को अपने पक्ष में करने के लिए मनाने की कोशिश कर सकते हैं। भारत का आईसीसी में बहुत अधिक दबदबा है, ऐसे में जैसे को तैसा की रणनीति अपनाने से पाकिस्तान को कोई फायदा नहीं होगा। जब बीसीसीआई कहता है कि वह अपनी टीम नहीं भेज सकता है और अपने मैच पाकिस्तान के बाहर खेलेगा, तो इससे पाकिस्तान के लिए आईसीसी कार्यक्रम की मेजबानी का उद्देश्य कम हो जाता है।