फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former pakistan fast bowler Shoaib Akhtar picks his all time ODI XI line up features 4 Indians Except virat kohli

प्लेइंग इलेवन: शोएब अख्तर की ऑल-टाइम वनडे टीम से विराट बाहर, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Sun, 18 Jul 2021 04:00 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 18 Jul 2021 04:00 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी ऑल टाइम वनडे प्लेइंग इलेवन टीम चुनी है। खास बात उन्होंने अपनी इस टीम में विराट कोहली को जगह नहीं दी। अखतर ने अपनी टीम का कप्तान शेन वॉर्न को बनाया है। 

विज्ञापन
former pakistan fast bowler Shoaib Akhtar picks his all time ODI XI line up features 4 Indians Except virat kohli
शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शोएब अख्तर बड़ा नाम है। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशूहर अख्तर अपनी तूफानी गति और बाउंस के जरिए क्रिकेट की दुनिया में हलचल मचा दी। उन्होंने सभी प्रारूपों में 444 विकेटों के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। मौजूदा समय में शोएब अख्तर अपने बेबाक बयान को चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। वह अक्सर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आलोचना करते हैं। इस बीच उन्होंने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन वनडे टीम चुनी है। खास बात यह है कि उनकी इस टीम में विराट कोहली का नाम शामिल नहीं है। इसके बावजूद चार भारतीय क्रिकेटरों को उन्होंने अपनी पसंदीदा वनडे ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन टीम में जगह दी है। 

विज्ञापन

शोएब अख्तर ने अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन वनडे टीम में गॉर्डन ग्रीनिज और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को बतौर सलामी बल्लेबाज शामिल किया है। ग्रीनिज अख्तर के समय क्रिकेट में सक्रिय नहीं थे। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के सईद अनवर को टॉप ऑर्डर में जगह दी। शोएब की प्लेइंग इलेवन में अनवर चौथे नंबर पर हैं। स्पोर्ट्सकीडा से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोग सईद अनवर का नाम मध्यक्रम में देखकर हैरान हैं। लेकिन मौजूदा समय के गेंदबाजों की वह हवा निकाल देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अख्तर ने जिन बल्लेबाजों को मध्यक्रम और निचले मध्यक्रम में जगह दी उनमें इंजमाम उल हक, एमएस धोनी, युवराज सिंह और एडम गिलक्रिस्ट के नाम शामिल हैं। वहीं टीम में तेज गेंदबाज के तौर पर उन्होंने वकार यूनिस ऑलराउंडर वसीम अकरम और कपिल देव को चुना है। जबकि स्पिनर के तौर पर अख्तर ने शेन वॉर्न को टीम में जगह दी है। अख्तर ने अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन का कप्तान शेन वॉर्न को बनाया है। 

विज्ञापन

शोएब अख्तर ने अपनी ऑल टाइम वनडे प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े नामों को जगह नहीं दी। जिनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, जैकस कैलिस, शॉन पोलॉक, सनथ जयसूर्या, महेला जयवर्धने, कुमार सांगकारा और रिकी पोटिंग जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं।   

शोएब अख्तर की ऑल टाइम वनडे प्लेइंग इलेवन- गॉर्डन ग्रीनिज, सचिन तेंदलुकर, इंजमाम उल हक, सईद अनवर, एमएस धोनी, एडम गिलक्रिस्ट, युवराज सिंह, वसीम अकरम, वकार यूनुस, कपिल देव, शेन वॉर्न (कप्तान)।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed