फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL ने बदल दी भारतीय क्रिकेट की सूरत, अफरीदी का बड़ा बयान

Sun, 23 Feb 2020 05:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 23 Feb 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Former Pakistan all-rounder Shahid Afridi says IPL turned around Indian cricket
शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। पूर्व पाक कप्तान ने भारतीय क्रिकेट की सफलता का श्रेय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इससे देश के उभरते हुए युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दबाव से निपटने में मदद मिली।


 

Former Pakistan all-rounder Shahid Afridi says IPL turned around Indian cricket
शाहिद अफरीदी

अफरीदी ने कहा, 'मुझे लगता है कि आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट को बदल दिया। उनके नए खिलाड़ी आईपीएल में शीर्ष विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलकर और उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने बाद पूरी तरह तैयार होते हैं। वे इस स्तर के दबाव से निपटने के लिए तैयार होते हैं।'

Former Pakistan all-rounder Shahid Afridi says IPL turned around Indian cricket
शाहिद अफरीदी - फोटो : getty

पाक के पूर्व कप्तान ने कहा, मुझे लगता है कि आईपीएल ने उनके क्रिकेट को बदल दिया और मुझे लगता है कि हमारी पाकिस्तान सुपर लीग भी ऐसा ही करेगी। हम देख ही रहे हैं कि लीग के जरिए कुछ अच्छे युवा खिलाड़ी देखने को मिल रहे हैं। जब आप दर्शकों के सामने शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ या उनके खिलाफ खेलते हो तो आप दबाव से निपटना सीखते हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Former Pakistan all-rounder Shahid Afridi says IPL turned around Indian cricket
shahid afridi

अफरीदी का मानना है कि भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध जल्द नहीं शुरू होने वाले हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से कोई बयान नहीं आता है और न ही कोई अधिकारी या अध्यक्ष सौरभ गांगुली कभी चर्चा करते हैं।

विज्ञापन
Former Pakistan all-rounder Shahid Afridi says IPL turned around Indian cricket
शाहिद अफरीदी

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत 2008 में हुई थी। तब इस लीग में पाकिस्तानी क्रिकेटर भी हिस्सा लेते थे, लेकिन दोनों देशों के आपसी रिश्ते अच्छे नहीं होने की वजह से पाक क्रिकेटरों के इसमें खेलने पर रोक लगा दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed