{"_id":"673cac77142cc73bea0bdeca","slug":"former-indian-head-coach-rahul-dravid-backs-shubhman-gill-batting-at-number-three-against-australia-2024-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BGT: द्रविड़ ने गिल को ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान नंबर तीन पर उतारने का समर्थन किया, बोले- वह शानदार खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: द्रविड़ ने गिल को ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान नंबर तीन पर उतारने का समर्थन किया, बोले- वह शानदार खिलाड़ी
Tue, 19 Nov 2024 08:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 19 Nov 2024 08:49 PM IST
सार
गिल को टेस्ट में उस स्थान पर खिलाया जाता है जहां कभी चेतेश्वर पुजारा जैसे अनुभवी बल्लेबाज उतरा करते थे। गिल ने ऑस्ट्रेलिया में ओपनर के तौर पर सफलता हासिल की है, लेकिन अब उन्हें एक नए स्थान पर अपना जलवा दिखाना होगा।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
- फोटो : Screen Grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान शुभमन गिल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारने का समर्थन किया है। गिल चोटिल होने के कारण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में नहीं खेलेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पर्थ में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज काफी मायने रखती है। भारत को अगर डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचना है तो उसे ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराना होगा। गिल को टेस्ट में उस स्थान पर खिलाया जाता है जहां कभी चेतेश्वर पुजारा जैसे अनुभवी बल्लेबाज उतरा करते थे। गिल ने ऑस्ट्रेलिया में ओपनर के तौर पर सफलता हासिल की है, लेकिन अब उन्हें एक नए स्थान पर अपना जलवा दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
द्रविड़ का मानना है कि गिल तीसरे नंबर पर पुजारा और उनकी कमी को पूरा करेंगे। द्रविड़ ने कहा, गिल शानदार खिलाड़ी हैं, पिछली बार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में काफी सफलता हासिल की थी। सभी लोग ऋषभ पंत की 89 रन की पारी की चर्चा करते हैं, जो सही भी है, लेकिन गिल ने पांचवें दिन 91 रन की पारी खेली थी, इसलिए वह भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मेरे और पुजारा की तुलना में वह अलग तरीके से बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन अच्छे खिलाड़ी हैं।
इस सीजन अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं गिल
गिल इस सीजन अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने 10 मैचों की 19 पारियों में 47 के अधिक के औसत से 806 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए हैं। उनका निजी स्कोर नाबाद 119 रहा है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए गिल ने 14 मैचों में 42.09 के औसत से 926 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक शामिल हैं।

'शीर्ष चार बल्लेबाजों का अच्छा प्रदर्शन जरूरी'
द्रविड़ ने साथ कहा कि सीरीज के दौरान भारत के शीर्ष चार बल्लेबाजों का रन बनाना महत्वपूर्ण है। शीर्ष चार बल्लेबाजों में रोहित शर्मा और विराट भी शामिल हैं जो न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में हुई टेस्ट सीरीज में विफल रहे थे। द्रविड़ ने कहा, शीर्ष क्रम का रन बनाना जरूरी है। भले ही इन चार में से कोई भी रन बनाए वो मायने नहीं रखता। आपको इस सीरीज के दौरान शीर्ष चार में से एक या दो बल्लेबाजों से बड़ी पारी देखनी होगी। ऑस्ट्रेलिया में यह काफी मदद करेगा। ऑस्ट्रेलियाई परिस्थिति में अगर शीर्ष चार में से कोई बल्लेबाज शुरुआत में अच्छी पारी खेलता है तो टीम उस मैच में अपना पलड़ा भारी रख सकती है।