फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian Cricketer Virender Sehwag Tweet for Adipurush Film See Post

Virender Sehwag: सहवाग ने बनाया फिल्म आदिपुरुष का मजाक, लिखा- अब पता चला कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा

Sun, 25 Jun 2023 12:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 12:59 PM IST
सार

सहवाग का ट्वीट प्रभास के फैंस को पसंद नहीं आया। कई लोगों ने कहा कि सहवाग को प्रभास का मजाक नहीं बनाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, "यार एक हफ्ते बाद भी कॉपी किया हुआ जोक।" 

विज्ञापन
Former Indian Cricketer Virender Sehwag Tweet for Adipurush Film See Post
वीरेंद्र सहवाग ने भी आदिपुरुष फिल्म का मजाक बनाया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सहवाग अपने ट्वीट के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अमर उजाला संवाद में बताया था कि उनके कई फैंस भी ट्वीट करने में उनकी मदद करते हैं। अब सहवाग आदिपुरुष फिल्म पर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। सहवाग ने आदिपुरुष फिल्म देखने के बाद ट्वीट किया कि अब उन्हें पता चल गया है कि बाहुबली ने कटप्पा को क्यों मारा था। उनके इस ट्वीट पर फैंस काफी मजे ले रहे हैं और फिल्म का मजाक बना रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष को रिलीज हुए एक सप्ताह हो गया है और यह फिल्म सोशल मीडिया पर अपने डायलॉग और किरदारों के पहनावे के लिए जमकर ट्रोल हो रही है। फैंस रामायण की गलत व्याख्या, हॉलीवुड फिल्मों के सीन कॉपी करने और रामायण के ऐतिहासिक किरदारों की वेशभूषा को लेकर फिल्म का मजाक बना रहे हैं।
विज्ञापन


अब, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी फिल्म पर चुटकी ली है और प्रभास की आखिरी ब्लॉकबस्टर बाहुबली से जुड़े एक चुटकुले के साथ आदिपुरुष के बारे में अपने विचार साझा किए हैं। ट्विटर पर, सहवाग ने मजाक में लिका "आदिपुरुष देखकर पता चला कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था।"
विज्ञापन
विज्ञापन




सहवाग का ट्वीट प्रभास के फैंस को पसंद नहीं आया। कई लोगों ने कहा कि सहवाग को प्रभास का मजाक नहीं बनाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, "यार एक हफ्ते बाद भी कॉपी किया हुआ जोक।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "कोन है रे तू।" एक यूजर ने उनकी पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आपको देखने के बाद मुझे समझ आया कि लोग धर्म से नफरत क्यों करने लगते हैं।' एक यूजर ने लिखा, "बहुत देर हो गई आप...इतने दिन पेड ट्वीट का इंतजार किया क्या?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आखिर आप भी इस बात पर अटेंशन लेना चाहते हैं क्या वीरू पाजी? आपके कद को बिल्कुल सूट नहीं करता मां कसम!"

ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष ने शुरुआती तीन दिनों में कुल 300 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन इसके बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। रिलीज के आठवें दिन 23 जून को इस फिल्म ने सभी भाषाओं में केवल 3.40 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed