{"_id":"6a01cfbcaa803ee77c05dc6e","slug":"former-indian-cricketer-sunil-gavaskar-says-he-still-feel-rcb-and-pbks-will-face-off-in-ipl-final-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: गावस्कर की नजर में ये टीमें खेल सकती हैं आईपीएल का फाइनल मुकाबला, हैदराबाद-गुजरात का नहीं लिया नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: गावस्कर की नजर में ये टीमें खेल सकती हैं आईपीएल का फाइनल मुकाबला, हैदराबाद-गुजरात का नहीं लिया नाम
Mon, 11 May 2026 06:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 11 May 2026 06:17 PM IST
सार
पंजाब किंग्स के लगातार हारने के बावजूद सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंचने में सफल रहेगी। गावस्कर के अनुसार, खिताबी मुकाबले में पंजाब का सामना फिर आरसीबी से हो सकता है।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का कहना है कि पंजाब किंग्स और गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला खेला जा सकता है। पंजाब किंग्स का सामना आज दिल्ली कैपिटल्स से होना है। इससे पहले गावस्कर ने पंजाब का फाइनल में पहुंचने के लिए समर्थन किया है।
अच्छी शुरुआत के बाद पंजाब ने गंवाई लय
पंजाब ने आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार तरीके से की थी और आधी सीजन तक अजेय बनी हुई थी। लेकिन इसके बाद वह लय गड़बड़ा गई और टीम को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा। पंजाब का सामना अब दिल्ली से है जिसके लिए प्लेऑफ की दौड़ लगभग समाप्त हो चुकी है। पंजाब के पास दिल्ली के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने का अच्छा मौका रहेगा।
गावस्कर ने कहा, पंजाब के मामले में लगातार हार टीम को रिसेट और लय में आने में ही मदद करेगा। इससे पंजाब को अब आने वाले मैचों की महत्वता का पता चलेगा और वह एक और हार नहीं झेलना चाहेगी। मैं अभी भी पंजाब का समर्थन करता हूं। दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स है जिसने काफी करीब मैच गंवाए हैं जो उसे जीतने चाहिए थे। पंजाब को पता है कि टूर्नामेंट में यह स्टेज कितना जरूरी है। पंजाब की टीम अब अति-आत्मविश्वास में नहीं आकर एक और हार से बचना चाहेगी। मुझे अभी भी लगता है कि इस सीजन भी फाइनल में पंजाब और आरसीबी की टीमें आमने-सामने होंगी।