{"_id":"6814babdf28008b5910816b2","slug":"former-indian-cricketer-ravi-shastri-backed-sai-sudharsan-to-make-the-squad-for-the-england-test-series-2025-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'वो इंग्लैंड की परिस्थितियां जानता है', शास्त्री ने सीरीज के लिए इस खिलाड़ी को चुनने की पैरवी की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'वो इंग्लैंड की परिस्थितियां जानता है', शास्त्री ने सीरीज के लिए इस खिलाड़ी को चुनने की पैरवी की
Fri, 02 May 2025 05:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 02 May 2025 05:59 PM IST
सार
साई सुदर्शन आईपीएल 2025 सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह आईपीएल में इस सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 456 रन के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन
रवि शास्त्री और विराट कोहली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का कहना है कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साई सुदर्शन को चुनना चाहिए। शास्त्री का मानना है कि सुदर्शन को टीम में रखना भारत के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि उन्हें इंग्लैंड की परिस्थितियों की जानकारी है। सुदर्शन काउंटी सीजन में सरे टीम के लिए कई बार खेल चुके हैं।
विज्ञापन
जून में होना है दौरा
2023 में सुदर्शन ने दो मैचों में 38.66 के औसत से 116 रन बनाए थे। उन्होंने पिछले साल नॉटिंघमशायर के खिलाफ शतक लगाया था और तीन मैचों में 165 रन बनाए थे। भारत को आईपीएल 2025 के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जून में इंग्लैंड का दौरा करना है। भारत इस दौरे के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के अगले चक्र की शुरुआत करेगा।

शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में कहा, मुझे लगता है कि यह युवा खिलाड़ी साई सुदर्शन हर प्रारूप का खिलाड़ी है। वह शानदार क्रिकेटर है। इंग्लैंड के हालात में एक खब्बू बल्लेबाज और तकनीक में कुशल होने के कारण मैं चाहूंगा कि वह भारतीय टीम में रहे। मुझे लगता है कि इस टीम में शामिल होने के इच्छुक बाहरी लोगों की सूची में वह सबसे ऊपर होंगे।
ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: बाबर सहित कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक, क्यों हुई कार्रवाई?
ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: बाबर सहित कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक, क्यों हुई कार्रवाई?
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं सुदर्शन
साई सुदर्शन आईपीएल 2025 सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह आईपीएल में इस सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 456 रन के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। सुदर्शन ने नौ मैचों में पांच अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 82 रन है। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी जिसका पहला मैच हेडिंग्ले में खेला जाएगा।

शास्त्री ने कहा कि भारत के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट और आईपीएल में फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर भी चुने जा सकते हैं, लेकिन उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। शास्त्री ने कहा, श्रेयस वापसी कर सकता है लेकिन प्रतिस्पर्धा कड़ी होगी। सफेद गेंद के प्रारूप में तो उसका चयन पक्का है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में देखना होगा कि बाकी खिलाड़ी कौन हैं।