पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और डीडीसीए की सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अमित भंडारी पर दिल्ली सीनियर टीम के सेंट स्टीफन्स मैदान पर चल रहे अभ्यास के दौरान सोमवार को अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया।
भंडारी के सिर और कान में चोटें लगी हैं और उन्हें उनके साथी सुखविंदर सिंह सिविल लाइंस स्थित संत परमानंद अस्पताल ले गए। हमलावर पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।
Delhi: DDCA chairperson Amit Bhandari attacked during Under-23 team's trials at St Stephen's ground;DCP North N Prasad says,"We got info that one rejected candidate came to Amit Bhandari asking why he didn't get selected,& then hit him with stick & hands. Bhandari is in hospital" pic.twitter.com/93piUJF64Q
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 11, 2019
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) नुपुर प्रसाद ने कहा, ‘हम इस मामले को देख रहे हैं तथा पीड़ित का बयान दर्ज करने पर मामला दर्ज किया जाएगा। दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रजत शर्मा ने प्रेस ट्रस्ट से कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।'
उन्होंने कहा, 'हम घटना का ब्यौरा ले रहे हैं। जहां तक मुझे पता चला है कि यह एक बाहर किये गए खिलाड़ी का काम है जिसे राष्ट्रीय अंडर 23 टूर्नामेंट के लिए संभावित खिलाड़ियों में नहीं रखा गया।'
उन्होंने कहा, 'स्थानीय पुलिस थाने का एसएचओ सेंट स्टीफेंस मैदान पर पहुंच गया है और मैंने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से खुद बात की है। दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। जो भी इस घटना में शामिल है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। हम एफआईआर दायर करेंगे।’
रजत शर्मा अस्पताल जाकर भंडारी से भी मिले। उन्होंने कहा, 'वह स्तब्ध हैं और यह स्वाभाविक है। चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें एहतियात के तौर पर 24 घंटे के लिये निगरानी में रखा जाएगा। जिन लोगों ने हमला किया वे उन पर एक खिलाड़ी का चयन करने के लिये दबाव बना रहे थे जो योग्यता के आधार पर अंडर-23 टीम में जगह नहीं बना पाया था। अमित ने दावा किया है कि एक हमलावर ने धमकी दी कि उसके पास रिवाल्वर है।'
दिल्ली के सीनियर और अंडर 23 मैनेजर शंकर सैनी ने इस घटना के बारे में कहा, 'मैं टेंट के भीतर एक साथी के साथ खाना खा रहा था । भंडारी और अन्य चयनकर्ता सीनियर टीम के कोच मिथुन मन्हास के साथ ट्रायल मैच देख रहे थे।
उन्होंने बताया, 'दो लोग आए और भंडारी के पास गए। उनकी भंडारी से तीखी बहस हुई और वे तुरंत चले गए । इसके बाद 15 लोग हाकी स्टिक, लोहे की छड़ें और साइकिल की चेन लेकर आए। ट्रायल में भाग ले रहे लड़के और हम भंडारी को बचाने दौड़े । उन्होंने हमको भी धमकी दी और कहा कि इसमें ना पड़ो वरना गोली मार देंगे। उन्हें भंडारी को हाकी स्टिक और छड़ों से मारा। उसे सिर में चोट लगी है।'
यह पूछने पर कि यह किसका काम हो सकता है, सैनी ने कहा, 'मैं उस समय वहां नहीं था जब ये दोनों लड़के भंडारी के पास आए। भंडारी जब पुलिस को बयान देंगे, तभी पता चल सकेगा।' दिल्ली क्रिकेट भ्रष्टाचार और विभिन्न आयुवर्ग में चयन में अनियमितताओं के आरोपों से हमेशा घिरा रहा है। इनपुट-भाषा