फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India spinner Ravichandran Ashwin has taken a dig at England batter Harry Brook for his smog excuse

IND vs ENG: सुनील गावस्कर के बाद अब अश्विन ने भी लिए हैरी ब्रूक के मजे, बोले - चेन्नई में तो धुंध नहीं थी

Mon, 27 Jan 2025 11:48 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 27 Jan 2025 11:48 AM IST
सार

इंग्लैंड के पहले टी20 में खराब प्रदर्शन के बाद हैरी ब्रूक ने कहा था कि कोलकाता में धुंध ज्यादा थी इस कारण उन्हें गेंद अच्छे से नहीं दिख रही थी। ब्रूक हालांकि, दूसरे टी20 में भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके थे और उन्होंने फिर वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ अपना विकेट गंवा दिया था।

विज्ञापन
Former India spinner Ravichandran Ashwin has taken a dig at England batter Harry Brook for his smog excuse
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक के उस बहाने पर मजे लिए जिसमें उन्होंने कहा था कि कोलकाता में धुंध के कारण बल्लेबाजों को स्पिनरों का सामना करने में परेशानी हुई थी। मौजूदा टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड 132 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जबकि दूसरे मैच में नौ विकेट पर 165 रन ही बना सकी थी। 
विज्ञापन

कोलकाता में खराब प्रदर्शन के बाद धुंध का दिया था बहाना
इंग्लैंड के पहले टी20 में खराब प्रदर्शन के बाद हैरी ब्रूक ने कहा था कि कोलकाता में धुंध ज्यादा थी इस कारण उन्हें गेंद अच्छे से नहीं दिख रही थी। ब्रूक हालांकि, दूसरे टी20 में भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके थे और उन्होंने फिर वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ अपना विकेट गंवा दिया था। अश्विन ने इसे लेकर ब्रूक के मजे लिए और कहा कि चेन्नई में तो दृश्यता ठीक थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'चेन्नई में कोई धुंध नहीं थी। हैरी ब्रूक ने कहा था कि कोलकाता में धुंध थी, इसलिए उन्हें वरुण का सामना करने में दिक्कतें हो रही थी। मैं सिर्फ ब्रूक को एक ही चीज कहना चाहता हूं कि इस बात को समझना होगा कि वरुण लेग स्पिन अधिक नहीं डालते हैं। वह गुगली फेंकते हैं।' अश्विन ने साथ ही कहा कि ब्रूक अच्छी तरह वरुण की गेंद को नहीं पढ़ पा रहे हैं। 
विज्ञापन

वरुण ने झटके दो विकेट
वरुण ने पहले मैच के बाद दूसरे टी20 में भी प्रभावित किया था और दो विकेट झटकने में सफल रहे थे। उन्होंने ब्रूक के अलावा जैमी ओवरटन को अपना शिकार बनाया। इससे पहले, वरुण ने कोलकाता में तीन विकेट लिए थे और भारत को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 

गावस्कर ने भी ब्रूक पर कसा था तंज
ब्रूक के आउट होने के बाद गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा था, 'एक बार फिर वरुण ने ही विकेट लिया। आपको धुंध की जरूरत नहीं है। वरुण की गेंद सीधे स्टंप पर गई।' इस पर शास्त्री ने कहा, आपने सही कहा। चेन्नई में मौसम पूरी तरह साफ है। ईडेन गार्डेंस पर थोड़ी धुंध थी, लेकिन यहां ऐसा नहीं है। उसे कोई आइडिया नहीं था कि गेंद कहां गई। मुझे लगता है कि वरुण चक्रवर्ती उन्हें देख रहे थे। शायद पूछ रहे हों कि क्या यहां कोई धुंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed