{"_id":"6adb3e1f330274e3b1087b0c","slug":"former-india-pacer-parvinder-awana-appointed-chairman-of-the-newly-formed-bcci-junior-selection-committee-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई: परविंदर अवाना को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जूनियर चयन समिति के प्रमुख नियुक्त; कैसा रहा है करियर?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई: परविंदर अवाना को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जूनियर चयन समिति के प्रमुख नियुक्त; कैसा रहा है करियर?
Fri, 23 Oct 2026 04:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 23 Oct 2026 04:29 PM IST
सार
- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
- परविंदर जूनियर चयन समिति के प्रमुख नियुक्त किए गए हैं।
- परविंदर भारत के लिए दो टी20 मैच खेल चुके हैं।
विज्ञापन
परविंदर अवाना
- फोटो : BCCI
विस्तार
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को शुक्रवार को बीसीसीआई की नई जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अवाना ने भारत के लिए दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 62 प्रथम श्रेणी मैचों में 191 विकेट लिए हैं। उन्होंने दिल्ली, इंडिया ए और शेष भारत का प्रतिनिधित्व करने के अलावा आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए भी खेला।
विज्ञापन
Trending Videos
समिति में कौन-कौन शामिल
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, उन्होंने कोचिंग का रुख किया और दिल्ली की अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के साथ-साथ भारत की अंडर-19 और विभिन्न बीसीसीआई/सीओई हाई-परफॉर्मेंस कार्यक्रमों के साथ काम किया। इस नई समिति के अन्य सदस्यों में कृष्णा दास, राकेश पटेल और एन. अर्जुन यादव शामिल हैं।
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने जूनियर क्रिकेट समिति के सदस्यों की नियुक्ति के लिए एक चयन प्रक्रिया का संचालन किया। सीएसी ने आवेदकों की छंटनी की और साक्षात्कार लिया तथा इस प्रक्रिया के बाद, समिति के सदस्यों के रूप में कृष्णा दास, राकेश पटेल और एन. अर्जुन यादव के साथ-साथ परविंदर अवाना को चयन समिति के प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की।

समिति के सदस्य कृष्णा दास असम और गोवा के पूर्व तेज गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने 49 प्रथम श्रेणी मैचों में 166 विकेट लिए। उन्होंने भारत अंडर-19 और इंडिया ए का प्रतिनिधित्व किया और बाद में भारत अंडर-19 के गेंदबाजी कोच और उत्तराखंड रणजी ट्रॉफी टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में सेवाएं दीं। एक अन्य सदस्य राकेश पटेल ने गुजरात और बड़ौदा का प्रतिनिधित्व किया तथा इंडिया ए के लिए खेलने के अलावा दलीप ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया। उन्होंने बड़ौदा और गुजरात के साथ अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर टीमों के कोच के रूप में काम किया और 2025-26 सत्र में बड़ौदा अंडर-23 टीम के मुख्य कोच थे।
पांचवें सदस्य की जल्द होगी नियुक्ति
तीसरे सदस्य एन. अर्जुन यादव ने अपने खेल करियर के दौरान इंडिया ए का प्रतिनिधित्व किया और 83 प्रथम श्रेणी मैच खेले। वह साल 2000 में भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे। हैदराबाद के साथ अपने खेल करियर के अंत के बाद, उन्होंने कोचिंग की तरफ कदम बढ़ाया और हैदराबाद की सीनियर और अंडर-23 टीमों के मुख्य कोच के रूप में काम किया और वर्ष 2022 से बीसीसीआई मैच रेफरी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। बीसीसीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि जूनियर क्रिकेट समिति के पांचवें सदस्य की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी।