{"_id":"5f37d2dcdd0aee5ad17c28ef","slug":"former-india-cricketer-chetan-chauhan-critical-on-life-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान की हालत गंभीर, लाइफ सपोर्ट पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान की हालत गंभीर, लाइफ सपोर्ट पर
Sat, 15 Aug 2020 05:49 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 15 Aug 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
चेतन चौहान
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान की हालत गंभीर है जो पिछले महीने कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया है और वह गुरूग्राम के अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौहान को 12 जुलाई को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में सुधार नहीं आने के बाद उन्हें गुरूग्राम में मेदांता अस्पताल में भर्ती करया गया।
विज्ञापन
डीडीसीए के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, 'सुबह चेतन जी की किडनी ने काम करना बंद कर दिया और फिर कई अंगों ने। वह लाइफ सपोर्ट पर हैं। हम दुआ कर रहे हैं कि यह जंग वह जीत जाए।'
विज्ञापन
भारत के लिए 40 टेस्ट खेलने वाले चौहान लंबे समय तक सुनील गावस्कर के सलामी जोड़ीदार रहे। वह दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ में भी विभिन्न पदों पर रहे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के मैनेजर भी थे।