फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India coach Ravi Shastri Praise Former Indian off Spinner Ravichandran Ashwin after retirement

IND vs AUS: 'उत्कृष्टता की ललक अश्विन को खास बनाती है', रवि शास्त्री ने अश्विन को लेकर दिया बयान

Fri, 20 Dec 2024 04:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 20 Dec 2024 04:26 PM IST
सार

अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मैच के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी। अश्विन ने भारत के दूसरे सफल स्पिनर के तौर पर अपना करियर समाप्त किया।

विज्ञापन
Former India coach Ravi Shastri Praise Former Indian off Spinner Ravichandran Ashwin after retirement
रवि शास्त्री - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की प्रशंसा की जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। शास्त्री का कहना है कि लगातार बेहतरीन प्रदर्शन और विरोधी टीम की चिंता किए बिना अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने की ललक ने अश्विन को विशेष बनाया। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मैच के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी। अश्विन ने भारत के दूसरे सफल स्पिनर के तौर पर अपना करियर समाप्त किया। 
विज्ञापन

अश्विन से काफी प्रभावित हैं शास्त्री 
शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में कहा, मुझे जो बात प्रभावित करती है , वह लगातार खुद को निखारने की अश्विन की ललक। वह यथास्थिति से कभी संतुष्ट नहीं होता। पिछले दो तीन साल में जिस तरह से उसने गेंदबाजी की है और अपने कौशल को निखारा है , वह अलग नजर आया है। वह नई चीजें सीखना चाहता था और उसने इस पर काफी मेहनत की। अश्विन ने हमेशा खुद को समय के साथ अपडेट रखा। वह मैच विनर रहा है और 537 टेस्ट विकेट इसके गवाह है। टेस्ट क्रिकेट में 500 से अधिक विकेट लेना खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री ने जडेजा-अश्विन की सराहना की
वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में पदार्पण करने वाले अश्विन ने कुल 765 विकेट लिए जिनमें 537 टेस्ट विकेट हैं। शास्त्री ने कहा, पिछले चार पांच साल में अश्विन और रविंद्र जडेजा ने मिलकर बेहतरीन स्पिन जोड़ी बनाई। दोनों एक दूसरे के पूरक रहे। मैं यह कहूंगा कि पिछले पांच छह साल में जडेजा के विकेटों में अश्विन का और अश्विन के विकेटों में जडेजा का बड़ा योगदान रहा। बाएं हाथ के और दाहिने हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ अश्विन का रिकॉर्ड एक सा रहा है जो उसके हुनर का सबूत है। उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि वह किसे गेंदबाजी कर रहा है। वह हमेशा इसके लिए तैयार रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed