{"_id":"6710eaa9a884f599a70e677d","slug":"former-india-batter-hemang-badani-will-take-over-as-the-new-head-coach-at-delhi-capitals-for-ipl-2025-2024-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज को नियुक्त किया मुख्य कोच, वेणुगोपाल क्रिकेट निदेशक बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज को नियुक्त किया मुख्य कोच, वेणुगोपाल क्रिकेट निदेशक बने
Thu, 17 Oct 2024 04:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:15 PM IST
सार
बदानी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की जगह लेंगे जिनका करार सात साल बाद हाल ही में समाप्त किया गया था। वेणुगोपाल क्रिकेट निदेशक के पद पर गांगुली की जगह लेंगे।
विज्ञापन
हेमांग बदानी
- फोटो : Instagram
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व बल्लेबाज हेमांग बदानी को दिल्ली कैपिटल्स को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। वहीं, पूर्व क्रिकेटर वेणुगोपाल राव को आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले टीम का नया क्रिकेट निदेशक बनाया है। बदानी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की जगह लेंगे जिनका करार सात साल बाद हाल ही में समाप्त किया गया था।
विज्ञापन
पोंटिंग के कार्यकाल में दिल्ली ने प्रगति की, लेकिन वह खिताबी सूखे को समाप्त नहीं कर सकी। इस बीच, वेणुगोपाल क्रिकेट निदेशक के पद पर गांगुली की जगह लेंगे। दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा ऑपरेशनल बदलाव हुआ है जिसके तहत गांगुली अब जेएसडब्ल्यू के क्रिकेट निदेशक बनाए गए हैं। टीम प्रबंधन ने इसके साथ ही लंबे समय तक सहायक कोच की भूमिका निभाने वाले प्रवीण आमरे का करार भी नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदानी-वेणुगोपाल के पास घरेलू क्रिकेट का काफी अनुभव
बदानी और वेणुगोपाल के पास घरेलू क्रिकेट का काफी अनुभव है। तमिलनाडु के पूर्व कप्तान ने भारत के लिए चार टेस्ट मैच और 40 वनडे मैच खेले, लेकिन कोच के रूप में मजबूत छाप छोड़ी। उन्होंने इससे पहले चेपॉक सुपर जाइल्स टीम का नेतृत्व किया और उसे तीन बार तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) के खिताब दिलाए। उनके कोचिंग के अनुभव को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स को खिताबी सूखा समाप्त करने की उम्मीद होगी। 2021 से 2023 तक बदानी ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ क्षेत्ररक्षण कोच और फिर बल्लेबाजी कोच के तौर पर काम किया। लंका प्रीमियर लीग में उन्होंने जाफना किंग्स को लगातार दो खिताब दिलाए और शुरुआती एसए20 में वह खिताब जीतने वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बल्लेबाजी कोच थे। हाल में वह दुबई कैपिटल्स के मुख्य कोच थे जो इस साल के आईएलटी20 फाइनल में पहुंची थी।

दूसरी ओर, वेणुगोपाल भी भारत के लिए खेल चुके हैं और आईपीएल का भी हिस्सा रहे हैं। वह क्रिकेट निदेशक के रूप में सभी गतिविधियां देखेंगे। आईपीएल 2025 के लिए होने वाली नीलामी से पहले यह नियुक्तियां काफी अहम है। कुछ ही दिनों टीमों को खिलाड़ियों के रिटेंशन पर फैसला लेना है। ऐसे में बदानी और वेणुगोपाल की भूमिका काफी अहम है। भारत के लिए 16 वनडे खेलने वाले राव 2009 में आईपीएल जीतने वाली डेक्कन चार्जर्स टीम का हिस्सा थे। वह दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए तीन आईपीएल सत्र में भी खेले और दुबई कैपिटल्स से जुड़े रहे जिसमें उन्होंने शुरुआती सत्र में मेंटोर के तौर में और बाद में बतौर क्रिकेट निदेशक काम किया।
बदानी ने कहा, 'दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है और मुझ पर भरोसा करने के लिए टीम के मालिकों का आभारी हूं।' दिल्ली कैपिटल्स 2020 चरण में उपविजेता रही, लेकिन बाद के तीन सत्र में शीर्ष चार में पहुंचने के लिए संघर्ष करती रही। दिल्ली कैपिटल्स के अध्यक्ष और सह मालिक किरण कुमार ग्रांधी ने राव और बदानी का टीम में स्वागत किया।