फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former ICC umpire Daryl Harper Lets just ban umpires call

DRS के विवादित‘अंपायर्स कॉल’ पर प्रतिबंध की मांग, पूर्व एलीट अंपायर डेरिल हार्पर ने उठाई आवाज

Sat, 02 Jan 2021 06:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 02 Jan 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
Former ICC umpire Daryl Harper Lets just ban umpires call
डीआरएस

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एलीट पैनल के पूर्व अंपायर डेरिल हार्पर ने अंपायरों के फैसले की समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) के विवादास्पद 'अंपायर्स कॉल’ पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव देते हुए कहा कि एक दशक से अधिक समय तक इस्तेमाल के बावजूद इससे जुड़े संवाद या समझ को लेकर कमियां हैं।

विज्ञापन


‘अंपायर्स कॉल’ मुख्य रूप से उस समय तस्वीर में आता है जब पगबाधा के फैसले के लिए रिव्यू मांगा जाता है। इस स्थिति में अगर मैदानी अंपायर ने बल्लेबाज को नॉटआउट दिया है तो रिव्यू में स्टंप पर गेंद लगती हुए दिखने के बावजूद टीवी अंपायर के पास फैसले को बदलने का अधिकार नहीं होता।
विज्ञापन


गेंदबाजी टीम के लिए एकमात्र सांत्वना यह होती है कि उसका रिव्यू बरकार रहता है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने हार्पर के हवाले से कहा, ‘मैंने अंपायर्स कॉल काफी देख ली। अंपायर कॉल को प्रतिबंधित कर दो। विवाद से छुटकारा पाओ और इससे पीछा छुड़ो लो। स्टंप से किसी भी संपर्क पर बेल्स गिरती हैं। इसका 48 प्रतिशत, 49 प्रतिशत से कोई लेना देना नहीं है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्पर ने कहा कि इस प्रणाली में कमियां हैं और उन्होंने आईसीसी से इसकी विस्तृत समीक्षा की अपील की। उन्होंने कहा, 'तथ्य यह है कि ये 12 साल से चल रहा है और लोग अब भी हैरान हैं और खिलाड़ी भी अब भी परेशान हैं, लगता है कि संवाद या इसकी समझ को लेकर कई कमियां हैं। आईसीसी की ओर से कुछ गंभीर काम किए जाने की जरूत हैं क्योंकि हमें अंपायरों के फैसलों पर बात नहीं करनी चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed