फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former England spinner Monty Panesar to fight elections in UK

Election: क्रिकेट की पिच पर जलवा बिखेरने के बाद इस पूर्व क्रिकेटर ने राजनीति में रखा कदम, लड़ेंगे चुनाव

Tue, 30 Apr 2024 10:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Apr 2024 10:02 PM IST
सार

भारतीय मूल के पनेसर का जन्म बेडफोर्डशायर में हुआ और उनका पूरा नाम मुधसूदेन सिंह पनेसर है। पनेसर को एक क्रिकेटर के रूप में तब पहचान मिली जब उन्हें 2006 में नागपुर टेस्ट के लिए चुना गया। वह 2009 एशेज सीरीज और 2012 में भारत में खेली गई सीरीज को जीतने वाली टीम के सदस्य थे।

विज्ञापन
Former England spinner Monty Panesar to fight elections in UK
मोंटी पनेसर - फोटो : Social Media

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने क्रिकेट की पिच पर धमाका मचाने के बाद अब राजनीति में उतरने का फैसला किया है। पनेसर जॉर्ज गैलोवे की फ्रिंज वर्कर्स पार्टी ऑफ ब्रिटेन के साथ जुड़े हैं। उन्होंने ब्रिटेन के चुनाव में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट में 167 विकेट चटकाने वाले 42 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर पनेसर ईलिंग साउथॉल से चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं पनेसर
पनेसर ने एक कॉलम में कहा, 'मैं इस देश के श्रमिकों की आवाज बनना चाहता हूं। राजनीति में मेरी आकांक्षा एक दिन प्रधानमंत्री बनने की है जहां मैं ब्रिटेन को एक सुरक्षित और मजबूत राष्ट्र बनाऊंगा। हालांकि मेरा पहला काम ईलिंग साउथॉल के लोगों का प्रतिनिधित्व करना है।' पिछले सांसद सर टोनी लॉयड के निधन के बाद रोशडेल उपचुनाव जीतकर मार्च में हाउस ऑफ कॉमन्स में लौटे गैलोवे ने मंगलवार को पनेसर के चुनाव लड़ने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, मैं उनमें से 200 को संसद के बाहर पेश करूंगा जिनमें आपको पसंद आएंगे इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर जो साउथॉल से हमारे उम्मीदवार होंगे। 
विज्ञापन


एशेज विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं पनेसर
भारतीय मूल के पनेसर का जन्म बेडफोर्डशायर में हुआ और उनका पूरा नाम मुधसूदेन सिंह पनेसर है। पनेसर को एक क्रिकेटर के रूप में तब पहचान मिली जब उन्हें 2006 में नागपुर टेस्ट के लिए चुना गया। वह 2009 एशेज सीरीज और 2012 में भारत में खेली गई सीरीज को जीतने वाली टीम के सदस्य थे। हालांकि उन्होंने कभी भी औपचारिक रूप से खेल से संन्यास की घोषणा नहीं की, लेकिन 2016 में क्रिकेट छोड़ने के बाद उन्होंने लंदन के सेंट मैरी विश्वविद्यालय में खेल पत्रकारिता में रुचि जताई। मोंटी पनेसर ने इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट, 26 वनडे और एक टी20 मैच खेला है। टेस्ट में उनके नाम 167 विकेट दर्ज हैं, जबकि वनडे में उन्होंने 24 विकेट लिए हैं। पनेसर ने इंग्लैंड के लिए आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर 2013 में खेला था, जबकि वनडे में उन्होंने जनवरी 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया और उसी साल अक्टूबर में श्रीलंका के खिलाफ खेला गया मैच इस प्रारूप में उनका अंतिम मैच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed