आईपीएल का दबदबा: केविन पीटरसन की सलाह, IPL के समय न हो इंटरनेशनल मैचों का आयोजन
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने आईपीएल को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी क्रिकेट बोर्ड को जानना जाहिए कि दुनिया की सबसे बड़ी लीग शुरू होने वाली है ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन आईपीएल के दौरान नहीं करना चाहिए। इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी आईपीएल में भाग लेने के लिए असमंजस की स्थिति में थे। क्योंकि इंग्लैंड की टीम 2 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी।
पीटरसन ने ट्वीट कर कहा, सभी क्रिकेट बोर्ड को अनुभव करने की जरूरत है कि दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल शुरू होने वाली है, ऐसे में क्रिकेट बोर्ड्स को किसी भी प्रकार के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन नहीं करना चाहिए।
Cricket boards need to realise that the @IPL is the biggest show in town.
विज्ञापन विज्ञापन
DO NOT schedule ANY international games whilst it’s on.
V v v simple!— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) April 2, 2021
इससे पहले इंग्लैड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर एश्ले जाइल्स कह चुके हैं कि ईसीबी अपने खिलाड़ियों पर इस बात का दबाव नहीं डालेगा कि वे आईपीएल छोड़ पहले देश के लिए क्रिकेट खेलें।
आईपीएल 2021 में इंग्लैंड के 14 क्रिकेटर अलग-अलग टीमों से खेलते नजर आएंगे। इन खिलाड़ियों में इयोन मॉर्गन, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, सैम करन, टॉम करन, सैम बिलिंग्स, लियाम लिविंगस्टोन, जेसन रॉय, डेविड मलान शामिल हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र की शुरूआत 9 अप्रैल से हो रही है। पहला मैच विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई में होगा।