{"_id":"665312a991d4baa7bf01ab04","slug":"former-england-captain-michael-vaughn-slam-ecb-for-called-england-players-back-home-before-ipl-2024-playoffs-2024-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के बीच से स्वदेश बुलाने पर भड़का इंग्लैंड का यह पूर्व कप्तान, जानिए क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के बीच से स्वदेश बुलाने पर भड़का इंग्लैंड का यह पूर्व कप्तान, जानिए क्या कहा
Sun, 26 May 2024 04:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 26 May 2024 04:15 PM IST
सार
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ( राजस्थान रॉयल्स), फिल सॉल्ट ( कोलकाता नाइट राइडर्स ) और विल जैक्स ( रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू )को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज के लिए वापस बुला लिया था।
विज्ञापन
जोस बटलर
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2024 में हिस्सा लेने वाले इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी प्लेऑफ से पहले सी स्वदेश लौट गए। इसे लेकर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर समेत अन्य पूर्व क्रिकेटरों ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की आलोचना की थी। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज में खेलने के लिए इन क्रिकेटरों को स्वदेश बुलाया था। हालांकि, पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि इंग्लैंड ने अपने खिलाड़ियों को आईपीएल से बुलाकर गलती क्योंकि टी20 विश्व कप से पहले इन खिलाड़ियों को प्लेऑफ में दबाव के हालात में खेलने का अनुभव अब नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ( राजस्थान रॉयल्स), फिल सॉल्ट ( कोलकाता नाइट राइडर्स ) और विल जैक्स ( रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू )को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज के लिए वापस बुला लिया था। टी20 विश्व कप से ठीक पहले पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच यह महत्वपूर्ण सीरीज खेली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'आईपीएल प्लेऑफ पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से बेहतर होता'
वॉन ने एक पॉडकास्ट में कहा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पहले है लेकिन आईपीएल में दबाव उससे कम नहीं। इन खिलाड़ियों को प्रशंसकों, मालिकों और सोशल मीडिया के जिस दबाव का सामना करना होता है, वह बहुत बड़ा है। इंग्लैंड ने खिलाड़ियों को वापस बुलाकर उस दबाव के अनुभव से वंचित कर दिया। आईपीएल प्लेऑफ के दबाव, दर्शकों के दबाव से तैयारियां पाकिस्तान के खिलाफ टी20 खेलने से कहीं बेहतर होती। खास तौर पर सॉल्ट और जैक्स को तो बहुत कुछ सीखने को मिलता और उनकी तैयारी मजबूत होती। मैं पाकिस्तान या इंग्लैंड टीम का अपमान नहीं कर रहा लेकिन आईपीएल में दबाव बहुत होता है और इसका स्तर उस द्विपक्षीय सीरीज से बेहतर है।

इंग्लैंड सीरीज में आगे
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है।
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है।