फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former cricketer Sanjay Manjrekar criticised Indian Head coach Gautam Gambhir after Press Conference

Gautam Gambhir: मांजरेकर ने इस कारण की गंभीर की आलोचना, बोले- उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं भेजना चाहिए

Mon, 11 Nov 2024 04:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 11 Nov 2024 04:03 PM IST
सार

भारत को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद गंभीर सहित कुछ स्टार खिलाड़ियों की आलोचना हुई थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर से इसे लेकर तीखे सवाल पूछे गए थे और मुख्य कोच ने भी मीडिया का सामना किया था।

विज्ञापन
former cricketer Sanjay Manjrekar criticised Indian Head coach Gautam Gambhir after Press Conference
संजय मांजरेकर और गौतम गंभीर - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने मुख्य कोच गौतम गंभीर की आलोचना करते हुए कहा कि मीडिया से बात करने के लिए उनका व्यवहार सही नहीं है। गंभीर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले सोमवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। मांजरेकर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अपील करते हुए कहा कि उन्हें गंभीर को मीडिया से दूर ही रखना चाहिए। 
विज्ञापन

भारत को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद गंभीर सहित कुछ स्टार खिलाड़ियों की आलोचना हुई थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर से इसे लेकर तीखे सवाल पूछे गए थे और मुख्य कोच ने भी मीडिया का सामना किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, अभी गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी। बीसीसीआई के लिए यह समझदारी हो सकती है कि गंभीर को ऐसे कर्तव्यों से दूर रखा जाए, उन्हें पर्दे के पीछे से काम करने दिया जाए। मीडिया के साथ बातचीत करते समय न तो गंभीर का आचरण सही होता है और न ही शब्द। रोहित और अगरकर मीडिया के सामने आने के लिए उपयुक्त व्यक्ति हैं। 
विज्ञापन

रिकी पोंटिंग पर गंभीर हुए थे नाराज
गंभीर ने विराट कोहली की फॉर्म को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के बयान की आलोचना की है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर ने सीनियर बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा का समर्थन किया है। प्रेस कांफ्रेंस में सीनियर खिलाड़ियों की खराब फॉर्म के बारे में पूछा गया तो मुख्य कोच ने कहा कि पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कोहली और रोहित में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की भूख है। उन्होंने कहा, 'पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना-देना है? मुझे लगता है कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बारे में सोचना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें विराट और रोहित के लिए उन्हें किसी भी तरह की चिंता नहीं है।

कोहली पर पोंटिंग ने क्या कहा था?
पोंटिंग ने हाल ही में कोहली के फॉर्म पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि कोहली के अलावा अगर किसी अन्य खिलाड़ी ने पांच साल में दो शतक बनाए होते तो वह टीम में नहीं होता। गंभीर को पोंटिंग की यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने पोंटिंग पर पलटवार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed