फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former cricketer rp singh father passed away due to corona virus cricketer tweet about it

दुखद: पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह के पिता की कोरोना से निधन, ट्वीट कर दी जानकारी

Wed, 12 May 2021 03:36 PM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 12 May 2021 03:36 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह के पिता की कोरोना से निधन हो गया। आरपी सिंह ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन
former cricketer rp singh father passed away due to corona virus cricketer tweet about it
पूर्व गेंदबाज आरपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज आरपी सिंह के पिता की कोरोना की वजह से निधन हो गया। खुद क्रिकेटर आरपी सिंह ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। आरपी सिंह ने बताया कि उनके पिता काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन


आरपी सिंह ने ट्वीट में लिखा कि बड़े दुख के साथ मुझे यह बताना पड़ रहा है कि मेरे पिता शिवप्रसाद सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने लिखा कि कोरोना से संक्रमित मेरे पिता 12 मई को हम सभी को छोड़कर चले गए। ट्वीट में आगे लिखा कि मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। 
विज्ञापन

 

बता दें कि इससे पहले भी दूसरे क्रिकेटरों के परिवार वालों पर कोरोना का साया मंडरा चुका है। दो दिन पहले ही भारतीय टीम के अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला के पिता प्रमोद कुमार चावला का कोरोना वायरस की वजह से ही निधन हो गया था। पीयूष चावला के पिता पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। 

वहीं राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ी चेतन सकारिया के पिता का बीते रविवार को ही कोविड की वजह से निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। बता दें कि आरपी सिंह ने 2005 में वनडे और 2006 में टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। उन्होंने लगभग छह सालों तक भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा टिकट चटकाए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज आरपी सिंह के पिता की कोरोना की वजह से निधन हो गया। आरपी सिंह ने बताया कि उनके पिता काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed