{"_id":"66fff476e790ba714c0b644f","slug":"former-cricketer-and-actor-salil-ankola-mother-dies-he-confirms-by-posting-on-instagram-2024-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Salil Ankola: पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी ने कहा दुनिया को अलविदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Salil Ankola: पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी ने कहा दुनिया को अलविदा
Fri, 04 Oct 2024 07:28 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 04 Oct 2024 07:28 PM IST
सार
रविवार को उनकी मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसकी जानकारी दिग्गज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी। उन्होंने अपनी माता की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'अलविदा मां'।
विज्ञापन
सलिल अंकोला की मां का निधन हो गया।
- फोटो : salilankola
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अभिनेता सलिल अंकोला पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रविवार को उनकी मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसकी जानकारी दिग्गज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी। उन्होंने अपनी माता की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'अलविदा मां'।
विज्ञापन
Trending Videos
कौन हैं अंकोला?
सलिल अंकोला ने महाराष्ट्र के साथ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। 15 नवंबर 1989 को उन्हें भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला। बाद में उन्होंने वनडे में भी डेब्यू किया। वह 1996 के विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि, उनका करियर 1997 में समाप्त हो गया जब उन्हें अपनी पिंडली में ट्यूमर के कारण 29 वर्ष की आयु में संन्यास लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। तेज गेंदबाज ने एक टेस्ट में दो और 20 वनडे मैचों में 13 विकेट चटकाए।