फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former captain Mithali Raj feels India can end their long-standing trophy drought during Women ODI World Cup

Women's ODI WC: भारतीय महिला टीम को मिताली राज ने दी सलाह, बताया किस तरह खिताबी सूखा समाप्त कर सकती है टीम

Thu, 14 Aug 2025 10:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 14 Aug 2025 10:18 PM IST
सार

 हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम अपने पहले विश्व खिताब की तलाश में है क्योंकि वह 50 ओवर के प्रारूप के फाइनल में दो बार चूक चुकी है।

विज्ञापन
Former captain Mithali Raj feels India can end their long-standing trophy drought during Women ODI World Cup
मिताली राज - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय महिला टीम वनडे विश्व कप के जरिये आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का अपना खिताबी सूखा समाप्त करने की राह देख रही है। भारतीय महिला टीम ने अब तक कभी कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है और अब उसके पास इस इंतजार को खत्म करने का मौका है। भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी टीम को सलाह दी है और कहा कि अगर टीम अहम मौकों का फायदा उठाकर लय अपने पक्ष में कर ले तो वह खिताबी सूखा खत्म कर सकता है। 
विज्ञापन
Trending Videos

प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा भारत 
मेजबान भारत अगले महीने होने वाले विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम अपने पहले विश्व खिताब की तलाश में है क्योंकि वह 50 ओवर के प्रारूप के फाइनल में दो बार चूक चुकी है। मिताली ने कहा, मुझे लगता है कि भारत को बड़े मैचों के दौरान उन छोटे मौकों का फायदा उठाने की जरूरत है। यही वह संतुलन है जो दावेदार टीमों के बीच है। वे उन मौकों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने और लय को अपने पक्ष में करने की कोशिश करती हैं और भारत को उन मौकों का फायदा उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2005 और 2017 में भारत को अपनी कप्तानी में विश्व कप फाइनल तक पहुंचाने वाली मिताली का मानना है कि खिताब जीतने से देश में महिला क्रिकेट पर एक क्रांतिकारी प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह बहुत बड़ी बात होगी। मेरा मतलब है कि यह एक ऐसी चीज है जिसे सभी खिलाड़ी, चाहे कोई भी बल्ला उठाए, जो भी देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता हो, विश्व कप जीतना चाहेगा क्योंकि अभी तक भारत ने ऐसा नहीं किया है। हां, हम दो बार करीब पहुंचे हैं लेकिन अभी तक कप नहीं जीत पाए हैं। घरेलू मैदान पर विश्व कप जीतना बहुत अच्छा होगा क्योंकि यह बिल्कुल अलग मंच है।

महिला विश्व कप 30 सितंबर से शुरू हो रहा है जिसमें भारत अपने अभियान की शुरुआत सह मेजबान श्रीलंका के खिलाफ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed